Alia Bhatt Top Blouse Design (आलिया भट्ट ब्लाउज डिजाइन फोटो): बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट के साड़ी ब्लाउज लुक्स हमेशा ही एकदम सुपर हिट होते हैं। तो अगर आप भी लेटेस्ट लुक वाले ब्लाउज की डिजाइन्स तलाश रही हैं, तो भट्ट के सबसे आइकॉनिक और वायरल साड़ी ब्लाउज लुक्स को रिक्रिएट करना एकदम बेस्ट हो सकता है। देखें आलिया भट्ट के लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन फोटोज, जिन्हें आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा कर सिलवा सकते हैं, और बस आपका ट्रेंडी लेटेस्ट लुक तैयार है। न केवल ये ब्लाउज डिजाइन्स सबसे ट्रेंडी हैं बल्कि इनका लुक गर्ल्स से लेकर आंटियों पर भी कमाल लगेगा।
Alia Bhatt Latest Blouse Design

Latest Blouse Design
आलिया भट्ट के ये दोनों गुलाबी साड़ी लुक्स बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहे हैं। आलिया का एकदम लेटेस्ट फ्रेश रेखा लुक वाला ब्लाउज तो मस्ट ट्राई है। कॉलर नेक वाला ये वॉटरफॉल ब्लाउज डिजाइन जरूर सिलवाएं। वहीं जरी वर्क वाला ट्यूब ब्लाउज भी कम अच्छा नहीं है।

Deep V Neck Blouse Design
गर्ल्स के लिए एकदम ही बोल्ड लुक में ये वाला डीप वी नेक ब्लाउज कमाल है। आलिया का ये काली साड़ी और स्टोन वर्क वाला ब्लाउज लुक काफी वायरल हुआ था। इसका लुक कंट्रास्ट शेड की साड़ी के साथ सच में गजब लगेगा।

Halter Neck Blouse Design
लेस और विंटेज झालर पर्ल वाला आलिया भट्ट का ये हॉल्टर नेक ब्लाउज भी काफी पॉपुलर हुआ है। खूबसूरत सी लाइट कलर की साड़ी के साथ आप भी ऐसा ब्लाउज फ्लॉन्ट कर सकती हैं। ऐसा नेकलाइन काफी स्टाइलिश तो डिसेंट लगता है।

Blouse Sleeves Design
आलिया भट्ट का ये मैटलिक लुक वाला साड़ी डिजाइन तो यूनिक 3D फ्लोरल वर्क वाला ट्यूब ब्लाउज बहुत ही गजब लग रहा है। गर्ल्स इस लेटेस्ट ब्लाउज डिजाइन को जरूर ही ट्राई करें।

Blouse Back Neck Design Photo
आलिया भट्ट का मेट गाला वाला साड़ी लुक तो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। अगर आप आलिया भट्ट के फैन हैं, और उन्हीं के जैसे साड़ी ब्लाउज पहनना चाहते हैं। तो आलिया का मैट वाला फ्लोरल साड़ी लुक आपके लिए मस्ट ट्राई है। इस साड़ी का ब्लाउज तो और गजब है, फ्रिल स्लीव्स के साथ डीप बो बैक वाला ब्लाउज अपने आप में ही सुपरहिट है। जरूर ही आपको ये सारे ही ब्लाउज डिजाइन्स ट्राई करने चाहिए।
