लाइफस्टाइल

Matar Paneer Recipe in Hindi: बिना प्याज-लहसुन के नवरात्रि में ऐसे बनाएं लजीज मटर पनीर, देखें पनीर स्पेशल रेसिपी इन हिंदी

बिना प्याज लहसुन की मटर पनीर सब्जी (Matar Paneer Without Onion Garlic Recipe in Hindi): नवरात्रि में बिना प्याज और लहसुन वाली स्पेशल मटर पनीर की सब्जी बनानी है, तो ये वाली सिंपल और स्वादिष्ट रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। देखें बिना प्याज लहसुन की सब्जी कैसे बनाएं, रेसिपी इन हिंदी।

Image

Matar Paneer without onion and garlic recipe

बिना प्याज लहसुन की मटर पनीर सब्जी (Matar Paneer Without Onion Garlic Recipe in Hindi): नवरात्रि चल रही है, ऐसे में अगर आपके घर भी प्याज और लहसुन के बिना खाना बन रहा है। तो इन दिनों में आप ये वाली बिना प्याज लहसुन वाली पनीर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। हालांकि अक्सर लोग कहते हैं कि, ग्रेवी को गाढ़ा करने और स्वाद लाने के लिए प्याज और लहसुन सब्जी में होना ही चाहिए। लेकिन अगर सही तरीके से बनाया जाए, तो टमाटर, काजू, बादाम डालकर बढ़िया सी सब्जी बनाई जा सकती है। पनीर की स्पेशल डिश में मटर पनीर सभी को पसंद होता है। वहीं इसे बनाना भी बहुत ही आसान है, ऐसे में यहां देखें नवरात्रि स्पेशल वाली बिना प्याज लहसुन की मटर पनीर की सब्जी कैसे बनाते हैं, रेसिपी इन हिंदी।

मटर पनीर रेसिपी इन हिंदी, Matar Paneer Recipe in Hindi

सामग्री

250 ग्राम पनीर, क्यूब्स में कटा हुआ

2 कप हरे मटर (ताजे या फ्रोजन)

4 मध्यम आकार के टमाटर, ब्लेंड किए हुए

1 इंच अदरक का टुकड़ा, पीसी हुई

2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

10-12 काजू, पानी में भिगोए हुए

1 बड़ा चम्मच घी या तेल

1 चम्मच जीरा

1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच गरम मसाला

1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (रंग के लिए)

1 बड़ा चम्मच सूखा कसूरी मेथी

1/4 कप ताजी मलाई (वैकल्पिक)

नमक स्वादानुसार

ताजा धनिया पत्ती

बिना प्याज लहसुन मटर पनीर बनाने की विधि

स्वादिष्ट मटर पनीर बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन में तेल या घी गर्म करना है, फिर उसमें जीरा डालकर अच्छे से भून लेना है। उसी के साथ आपको अदरक और हरी मिर्च भी एक मिनट तक भून लेनी है। फिर आपको टमाटर की प्यूरी और भीगी हुई काजू का पेस्ट डालना है। अच्छे से इन्हें पकाएं और अब धनिया पाउडर हल्दी, लाल मिर्च डालकर दो मिनट तक पका लें। एक बार जब सारे मसाले अच्छे से पक जाएं तो उसमें मटर और आधा कप पानी डालकर करीब 4-5 मिनट तक अच्छे से पकने दें। मटर पक जाएं और नरम हो जाएं, तब उसमें पनीर के क्यूब्स और नमक व गरम मसाला डाल दें और हल्दी आंच पर पकने दें।

आपकी बिना प्याज लहसुन वाली मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार है। इसे आप सूखी कसूरी मेथी और मलाई, हरा धनिया डालकर गार्निश कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article