लाइफस्टाइल

Mangoes Storing Tips: घर लाने पर गलने लगते हैं आम, तो जान लीजिए लंबे समय तक फ्रेश रखने व स्टोरिंग के टिप्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 01:55 PM IST

How To Store Mangoes For Long (लंबे समय तक कैसे रखें आम ताजा): गर्मियों के मौसम में आम आमतौर पर सबके पसंदीदा फल हैं। पर मार्केट से घर लाने के 1-2 दिन के अंदर ही ये जल्दी-जल्दी खराब होने लगते हैं। तो चलिए आपकी ये टेंशन दूर करते है। आगे जानिए इसे घर पर कैसे स्टोर करना चाहिए।

Image

Mangoes Storing Tips: लंबे समय तक आम को फ्रेश कैसे रखें?

How To Store Mangoes: गर्मी के मौसम के साथ आम खाने का भी समय आ चुका है। आम का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि सभी को आम के सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस समय मार्केट में आम की कई वैरायटी देखने को मिलेंगे। लेकिन, मार्केट से घर लाने के बाद आम इतने जल्दी सड़ने/गलने लग जाते हैं कि लोग इसे लेकर काफी परेशान रहते हैं। अगर आपको भी आम की स्टोरिंग में कठिनाई होती है तो यहां कुछ ऐसे टिप्स दिए गए हैं, जो आम को लंबे समय तक फ्रेश रखने में आपकी मदद करेंगे।

How To Keep Mangoes Fresh For Long

रूम टेंपरेचर पर रखें ऐसे आम:

कम पके हुए या कच्चे आम को कमरे के तापमान पर रखना चाहिए। इससे आम जरूरत से ना तो सड़ते हैं और न ही ज्यादा पकते हैं।

ठंडी जगह या फ्रिज में रखें आम:

आम की ताजगी को लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए आप 5 दिनों इसे फ्रिज में रख सकते हैं। वहीं, अगर घर में फ्रिज ना हो तो आप मटके में बर्फ डालकर उसके ऊपर से आम रख सकते हैं।

स्टोरींग के लिए करें फ्रीज:

अगर काफी दिन से घर में आम रखा है और खराब होने की स्थिति में है तो आप इसे फ्रीज करके स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले छिलका हटाकर आम को पीस-पीस काट लें। इसके बाद इसे किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर बंद कर दें और इसे फ्रीजर में रख दें। अब कुछ दिन तक आप इस आम का सेवन कर सकते हैं।

आइस ट्रे में रखें आम:

आप आम के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर आइस ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा सकते हैं। बाद में फ्रोजन आम को आप स्मूदी, मैंगो शेक और आम पन्ना बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article