Mangla Gauri Vrat Wishes in Hindi: मंगला गौरी व्रत सावन के महीने में हर मंगलवार को रखा जाता है। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित है। इस व्रत को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य के लिए करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कई सालों तक कठोर तपस्या की थी और मंगलवार का व्रत रखा था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया। तभी से इस व्रत की शुरुआत हुई। इस साल मंगला गौरी का आखिरी व्रत कल रखा जाएगा। इस खास मौके पर आप अपनी सहेलियों और परिवार की महिलाओं को शुभकामनाएं भेजकर सुखी वैवाहिक जीवन की कामना कर सकती हैं।
Mangla Gauri Vrat Wishes Hindi mein
1. बिनय प्रेम बस भई भवानी।
खसी माल मूरति मुसुकानी॥
सादर सियं प्रसादु सिर धरेऊ।
बोली गौरि हरषु हियं भरेऊ॥
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं
2. सर्वमंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरणनेताम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं
3. गिर कैलास निवासिनी जय जय,
कोटिक प्रभा विकासिनी जय जय।
त्रिभुवन सकल कुटुंब तिहारी,
अणु अणु महं तुम्हारी उजियारी।।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं
4. मूरत मंगला गौरी मां की है बसी नयन में,
खुशबू माता के प्यार की महकी चमन में,
मैं हो जाऊं बलिहारी, सब कुछ मां पर वारी,
दर्शन दे दो माता मैं आई शरण तिहारी
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
5. द्वारे इसके जगमग ज्योति है जलती,
दिल में हो जो इच्छा वो है सदा फलती,
भीड़ पड़े जब हम पर इसको हैं पुकारे,
आंखों में बसे इसके मनभावन नजारे
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
6. मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
7. कूटि चंद्रिका सुभग शिर, जयति जयति सुख खानि,
पार्वती निज भक्त हित, रहहु सदा वरदानि।
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
. आपका नाम गौरी भी है,
आपकी नाम पार्वती भी है,
आप सबका मंगल करती हैं,
आप भक्तों के दुख हरती हैं
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
9. मां गौरी तुम हो शिव प्यारी,
छवि तुम्हारी है सबसे न्यारी,
सावन के महीने आता व्रत है,
जय गौरी पुकारे तेरा भक्त है,
मां मंगला गौरी सब पर कृपा करें
मंगला गौरी व्रत की शुभकामनाएं!
