Malaika Arora : 52 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का फैशन जवां हसीनाओं को मात देता है। मलाइका अक्सर ही अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करती है, और इंटरनेट पर तहलका मचाती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने हेयरकट सेशन्स के लिए खास काले रंग का आउटफिट पहना हुआ था। जिसके अब काफी चर्चे हो रहे हैं। यहां देखें ब्लैक ब्यूटी मलाइका के इस लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -
ऐसा था मलाइका का लुक
23 साल के जवां बेटे की यंग मम्मी मलाइका अरोड़ा ने इस लुक में सबकी सिट्टी पिट्टी गुल कर दी थी। मलाइका ने कूल और कैजुअल आउटफिट फ्लॉन्ट किया था। जिसमें एक टॉप, जींस और जैकेट शामिल थी।

Malaika Arora (1)
इन दिनों मार्केट में बॉडी शेपर काफी चलन हैं, मलाइका ने भी कुछ दिनों पहले एक ब्रैंड के साथ बहुत ही गजब शूट किया था। और अब इस ब्लैक लुक में तो दजब ही ढा रही हैं।
काला रंग करता है सूट
इस लुक में मलाइका के ऊपर काला रंग काफी ज्यादा ही सूट कर रहा है। इस ऑल ब्लैक लुक के लिए मलाइका ने ब्लैक कलर का डीप स्कूप वी नेक वाला बॉडी सूट पहना था, और उसके साथ उन्होने लेदर की ब्लेक पैंट्स और जैकेट, हील्स पेयर अप की थी। ये तीनों की सुपर क्लासिक और स्टाइलिश फैशन पीसेस हैं, जिन्हें एक साथ स्टाइल करने पर लुक एकदम ही शानदार लगा।
बॉडीसूट का जमाना
बेशक ही इन दिनों एक्ट्रेसेस पैंट या स्कर्ट के साथ पहनने के लिए कोई टॉप नहीं बल्कि क्लासिक सॉलिड कलर वाले बॉडीसूट ही पहनना पसंद कर रही हैं। इस ब्लैक मैट और स्ट्रैची फील वाले बॉडीसूट को आप भी अपने नेक्स्ट लुक में ट्राई कर सकती हैं।
कहां से लिए कपड़े
मलाइका ने बॉडी हगिंग बॉडीसूट को लेदर की बैगी लुक वाली पैंट्स के साथ कूल से लुक वाली बॉम्बर जैकेट के साथ पहना था। इस ऑल ब्लैक लुक में उन्होने अपनी हील्स भी काले रंग की ही पहनी थी। वहीं, डीप वी नेक लुक में टीज एलिमेंट को बढ़ा गई, तो साथ में Faux लेदर पैंट्स का स्ट्रेट हाई वेस्ट पैटर्न स्टनिंग लगा
नो एक्सेसरीज वाला लुक
मलाइका ने इस लुक के साथ कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की थी। उन्होने इस मोनोक्रोम डिटेलिंग के साथ बस गजब ही स्टाइल स्टेटमेंट सेट कर दिया। आउटफिट के साथ उन्होने Hermès का वाइट कलर का बैग कंट्रास्ट ऐड कर गया था। वहीं, टिंटेड सनग्लासेस लुक को कूल टच दे गए। अपनी न्यू शॉर्ट वैवी हेयर स्टाइल को लेकर मलाइका काफी खुश हैं।
जरूर ही आपको भी ऐसे मोनोक्रोम, लेयरिंग और मैट लुक वाले कपड़े ट्राई करने चाहिए। वहीं गर्ल्स जल्दी ही ऐसे बॉडीसूट पहनकर घूमें।
