Makar sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर कई मेहमान आपके घर में दस्तक दे सकते हैं। ऐसे में चेहरे की डलनेस आपके त्यौहार के रंग को फीका कर सकती है। इसलिए इस खास मौके पर अपने चेहरे की चमक को बरकरार रखें। इसके लिए आप अपने चेहरे पर कई तरह के उबटन लगा सकते हैं। खासतौर पर यह उबटन सर्दियों में होने वाली ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। साथ ही स्किन की रंगत को भी बेहतर कर सकता है। आज हम इस लेख में आपको उबटन बनाने की विधि के बारे में बताएंगे, जिससे आप मकर संक्रांति के मौके पर अपने चेहरे की चमक को बरकरार रख सकें। आइए जानते हैं उबटन बनाने और लगाने का क्या है तरीका?
मकर संक्रांति पर चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए लगाएं ये उबटन
चेहरे पर निखार पाने के लिए आप उबटन का प्रयोग कर सकते हैं। इसे लगाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं तरीका-
चेहरे पर लगाएं बेसन और हल्दी का उबटन
चेहरे पर निखार पाने के लिए हल्दी और बेसन का उबटन लगाएं। इस उबटन को तैयार करने के लिए 1 कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच बेसन और आधा चम्मच हल्दी डालकर इसका गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से मसलें। करीब 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके स्किन की गंदगी साफ हो सकती है।
चंदन और बेसन का उबटन
चंदन और बेसन का उबटन आपकी स्किन की चमक को बढ़ा सकता है। इस उबटन को लगाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी में 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और जरूरत के मुताबिक कच्चा दूध लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर अच्छी तरह से स्क्रब करें। इससे आपका चेहरा अच्छी तरह से क्लीन हो सकता है। सप्ताह में दो बार इस उबटन को लगाने से आपकी स्किन काफी ग्लो करेगी।
तिल का तेल और चंदन का उबटन
चंदन और तिल के तेल का उबटन चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन काफी खूबसूरत नजर आएगी। इस उबटन को तैयार करने के लिए एक कटोरी में 2 से 3 छोटी चम्मच चंदन लें। इसमें 1 चम्मच तिल का तेल और 1 चुटकी हल्दी मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर मसाज करें। करीब 10 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन काफी क्लीन हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
