लाइफस्टाइल

Lohri 2023: लोहड़ी पार्टी में जाने से पहले लगाएं ये चावल का स्क्रब, चमक उठेगा आपका चेहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 06:06 AM IST

Lohri Special 2023: लोहड़ी की पार्टी में अगर आप जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपने चेहरे पर स्क्रब करना न भूलें। आज हम आपको कुछ ऐसे ईजी तरीके बताएंगे, जिससे आप अपनी स्किन पर निखार पा सकते हैं। इसके लिए बस आपको चावल के आटे की जरूरत है। आइए जानते हैं चेहरे पर निखार पाने के लिए कैसे करें चावल से स्क्रब?

Image

लोहड़ी पार्टी में जाने से पहले लगाएं ये चावल का स्क्रब

KEY HIGHLIGHTS
  • एलोवेरा और चावल के आटे का स्क्रब स्किन को करे मॉइस्चराइज
  • स्किन की रंगत सुधारे कच्चे दूध और चावल के आटे का स्क्रब
  • स्किन को गहराई से साफ करने के लिए यूज करें चावल के आटे और गुलाब जल का स्क्रब


Lohri Special 2023: भारत के पंजाब और हरियाणा राज्य में लोहड़ी का उत्सव काफी उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर महिलाएं काफी सजना-संवरना पसंद करती हैं। खासतौर पर चेहरे पर निखार पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के घरेलू नुस्खों को फॉलो करती हैं। अगर आप भी चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो चावल से तैयार स्क्रब यूज करें। यह आपकी स्किन को गहराई से क्लीन और टोन करता है। साथ ही स्किन को एक्सफोलिएट करने में भी असरदार है। ऐसे में इस स्क्रब की मदद से आप लोहड़ी के मौके पर औरों से खूबसूरत नजर आएंगे। साथ ही स्किन की चमक भी काफी बढ़ेगी। आइए जानते हैं घर पर चावल से स्क्रब करने का तरीका क्या है?

स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए लगाएं चावल का स्क्रब

गुलाब जल और चावल के आटे से तैयार करें स्क्रब

चावल के आटे और गुलाब जल से तैयार स्क्रब की मदद से आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होगी। साथ ही यह स्किन को अच्छे से क्लीन करने में आपकी मदद कर सकता है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए एक कटोरी लें। इसमें 1 से 2 टेबल स्पून चावल का आटा डालें। इसके बाद इसमें गुलाब जल मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाएं। इसके बाद करीब 5 मिनट तक मसाज करें। फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन काफी निखरी नजर आएगी।

चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध और चावल के आटे का फेस स्क्रब

कच्चा दूध आपकी स्किन की रंगत को बेहतर करने में प्रभावी होता है। वहीं, चावल का आटा स्किन को गहराई से साफ कर सकता है। इस स्क्रब को तैयार करने के लिए 1 कटोरी लें। इसमें 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच दूध मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। फिर अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। सप्ताह में 2 से 3 बार इस स्क्रब से आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।

एलोवेरा और चावल के आटे का स्क्रब

एलोवेरा आपकी स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज कर सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन मॉइस्चराइज हो तो चेहरे पर चावल के आटे का फेस स्क्रब लगाएं। इसके लिए 1 कटोरी में 1 चम्मच चावल का आटा और एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर स्क्रब करें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस स्क्रब की मदद से आपकी स्किन काफी निखरी नजर आएगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article