Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति के मौके पर कुछ लोगों को पतंगबाजी करना बहुत ही ज्यादा पसंद आता है। हिंदू धर्म का यह पर्व कई लोग बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर फोटोशूट न हो, तो त्योहार अधूरा सा लग जाता है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति पर फोटोशूट करना जा रहे हैं तो कुछ आसान से टिप्स को जरूर जान लें। इन टिप्स की मदद से आप काफी खूबसूरत फोटो खींच सकते हैं। इसके आपके फैन-फॉलोइंग काफी ज्यादा बढ़ेगी। आइए जानते बैं फोटोशूट करने के कुछ सीक्रेट्स
फोटोशूट करने से पहले फॉलो करें ये टिप्स
मकर संक्रांति पर फोटोशूट करने से पहले कुछ जरूर बातों को जान लें। इससे आपकी फोटा काफी शानदार आएगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में-
कैमरे को रखें स्थिर
दिन के समय अगर आप फोटोशूट करते समय थोड़ी-बहुत लापरवाही करते हैं, तो यह चल सगता है। क्योंकि दिन में रोशनी सही होती है, तो फोटो सही से कैप्चर हो जाता है। लेकिन अगर बात रात की है, तो इसके लिए आपको थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। रात के समय कम रोशनी में अच्छे शॉट्स लेना काफी बड़ा टास्क हो जाता है। इसलिए इस समय ब्लर इमेज होने की शिकायत अधिक रहती है। ऐसे में फोटो लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि कैमरा एक जगह पर स्थिर हो। क्योंकि अगर आप कैमरे को थोड़ा बहुत भी हिलाते हैं तो फोटो सही से कैप्चर नहीं होगा। खासतौर पर रात के समय इसका ध्यान रखें।
कैमरे की सेटिंग के बारे में जरूर जान लें
कुछ लोगों को फोटोग्राफी की ज्यादा ज्ञान नहीं होती है, लेकिन इसके बावजूद भी फोटोग्राफी करना चाहते हैं। इसमें कोई हर्ज नहीं है, लेकिन फोटोग्राफी के लिए सबसे जरूरी है कि आपको कैमरे की सेटिंग के बारे में अच्छे से पता होनी चाहिए। अगर आपको कैमरे की सेटिंग सही से मालूम नहीं है, तो फोटोशूट बिगड़ सकता है। इसलिए फोटोशूट से पहले सेटिंग के बारे में जरूर जान लें।
ऑब्जेक्ट पर हमेशा रखें फोकस
आधुनिक समय में कैमरे ऑटोफोकस के साथ आते हैं। आप स्क्रीन को टक करके भी फोकस को सेट कर सकते हैं। फोटो को खींचते समय अपने ऑब्जेक्ट पर ध्यान जरूर लें। खासतौर पर अगर आप रात के समय फोटो ले रहे हैं तो सावधानी पूर्वक सही से एक्सपोज करें। इससे आपकी फोटो अच्छी आएगी।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
