लाइफस्टाइल

जीने की दिशा बदल देंगे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद से जुड़े मोटिवेशनल कोट्स, राष्ट्रीय खेल दिवस पर देखें प्रेरणादायक उद्धरण

Major Dhyanchand motivational quotes in hindi (मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायक उद्धरण): 29 अगस्त को हर साल हमारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। ये दिन समर्पित है हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आप उनसे जुड़े मोटिवेशनल कोट्स, प्रेरणादायक उद्धरण पढ़ सकते हैं।

Image

मेजर ध्यानचंद से प्रेरित प्रेरणादायक कोट्स, कथन (Pic: Wikipedia)

Major Dhyanchand motivational quotes in hindi (मेजर ध्यानचंद के प्रेरणादायक उद्धरण): भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। उन्होंने भारत को तीन बार ओलंपिक में स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण योगदान दिया (1928, 1932 और 1936)। इस वजह से उनको हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर यहां आप उनसे जुड़े मोटिवेशनल कोट्स, प्रेरणादायक उद्धरण पढ़ सकते हैं। ध्यान दें कि मेजर ध्यानचंद जी के वास्तविक लिखित कोट्स बहुत कम उपलब्ध हैं, इसलिए यहां उनके जीवन और खेल भावना से प्रेरित प्रेरणादायक विचार और कथन (quotes) शामिल किए गए हैं।

मेजर ध्यानचंद से प्रेरित प्रेरणादायक कोट्स, कथन

  1. खेल में वही महान है, जो खुद से पहले अपनी टीम के बारे में सोचता है।
  2. जीत केवल गोल करने से नहीं मिलती। जीत मेहनत, धैर्य और ईमानदार खेल से आती है।
  3. मैदान पर खेल भावना ही खिलाड़ी की असली पहचान है।
  4. सच्चा खिलाड़ी वही है जो हारकर भी मुस्कुराए और जीतकर भी विनम्र रहे।
  5. हॉकी मेरा धर्म है और भारत मेरी आत्मा।
  6. खेल जीवन को अनुशासन, संयम और साहस सिखाते हैं।

तो आप भी इन कोट्स, कथन, विचारों से अपनी पर्सनैलिटी को मजबूत कर एक सफल व्यक्ति के तौर पर उभर सकते हैं। मेजर ध्यानचंद से जुड़े ये कोट्स न सिर्फ खेल के मैदान के लिए हैं बल्कि आपको जिंदगी के हर कदम पर एक लीडर के तौर पर स्थापित कर सकते हैं। कई बार जब हम फैसला नहीं ले पाते या मन से हारने लगते हैं तो ये बातें संबल देंगी और फिर से उठकर जूझने का हौसला भी।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article