लाइफस्टाइल

Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, इन कोट्स के जरिए बापू को दें अपनी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी पुण्यतिथि Date, Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि है। इस दिन पर अगर आप भी कोट्स या मैसेज के जरिए बापू को अपनी श्रद्धांजलि प्रदान करना चाहते हैं, तो ये वाली कोट्स को माध्यम बना सकते हैं। देखें गांधी जी डेथ एनिवर्सरी, शहीद दिवस कोट्स इन हिंदी।

Image

Gandhi Ji Death Anniversary

महात्मा गांधी पुण्यतिथि, Mahatma Gandhi Death Anniversary: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि है, आज ही के दिन को शहीद दिवस के रूप में भी जाना जाता है। इसी दिन पर 1948 में नाथू राम गोडसे ने महात्मा गांधी पर गोली चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। गांधी बापू का पूरा जीवन देश-दुनिया के लिए प्रेरणास्त्रोत था। लाठी लेकर उन्होने पूरे विश्व को सत्य और अंहिसा का पाठ पढ़ाया था और सरल जीवन जीने के लिए प्रेरित किया था। आज गांधी जी की 78वीं पुण्यतिथि के अवसर पर अगर आप भी उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली प्रदान करना चाहते हैं। तो यहां बताए गई कोट्स को माध्यम बना सकते हैं। देखें गांधी जी पुण्यतिथि कोट्स इन हिंदी।

Mahatma Gandhi Punyatithi Quotes in Hindi

1.

सत्य और अहिंसा का दीप जलाकर,

जिसने अंधेरों को रोशन किया।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

नमन उस आत्मा को जो अमर हो गई।

2.

आप चले गए, पर आपके विचार,

आज भी हर दिल में जीवित हैं।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

श्रद्धा से शीश झुकाते हैं।

गांधी जी की पुण्यतिथि पर नमन

3.

न कोई हथियार, न कोई हिंसा,

बस सत्य का था साथ।

गांधी जी ने सिखाया हमें,

इंसानियत ही सबसे बड़ा धर्म है।

4.

जिस राह पर आपने चलना सिखाया,

वो राह कभी पुरानी नहीं होती।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

आपके आदर्शों को नमन।

Mahatma Gandhi Death Anniversary Quotes in Hindi

5.

जब इंसान खुद पर विजय पा ले,

तब दुनिया की हर जंग आसान हो जाती है।

गांधी जी का जीवन कहता है,

आत्मसंयम सबसे बड़ी जीत है।

6.

आपका जीवन सादगी की मिसाल,

आपका संदेश मानवता का आधार।

गांधी जी, पुण्यतिथि पर,

कृतज्ञ राष्ट्र का विनम्र प्रणाम।

7.

सत्य की शक्ति से आज़ादी मिली,

अहिंसा ने इतिहास रच दिया।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी कोट्स

8.

नफरत के दौर में प्रेम सिखाया,

हिंसा के बीच शांति का पाठ पढ़ाया।

गांधी जी, आज भी आपके विचार,

दुनिया को सही राह दिखाते हैं।

9.

आप चले गए, पर आपकी सोच,

हर संघर्ष में साथ निभाती है।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

भारत आपको श्रद्धा से याद करता है।

10.

जिसने खुद जलकर रोशनी दी,

वो दीप कभी बुझता नहीं।

गांधी जी, आपकी पुण्यतिथि पर,

शत्-शत् नमन, भावभीनी श्रद्धांजलि

Gandhiji Ji Motivational Quotes

11.

सत्य का मार्ग कठिन जरूर है, पर वही सही रास्ता है,

अहिंसा की ताकत से ही हर अंधकार दूर होता है।

गांधी जी ने सिखाया डर से नहीं,

साहस और प्रेम से दुनिया बदली जाती है।

12.

खुद वो बदलाव बनो जो तुम दुनिया में देखना चाहते हो,

यही गांधी का जीवन संदेश है।

जब विचार शुद्ध हों और कर्म सच्चे,

तब इतिहास भी झुक जाता है।

13.

अहिंसा कोई कमजोरी नहीं, सबसे बड़ी शक्ति है,

यह दिलों को जीतने का सबसे सशक्त हथियार है।

गांधी जी का यही विश्वास था,

कि प्रेम से ही स्थायी विजय मिलती है।

14.

सत्य बोलना आसान नहीं,

पर वही आत्मा को मुक्त करता है।

गांधी जी ने जीवनभर सिखाया,

कि सच के सामने हर झूठ हार जाता है

15.

देश की आज़ादी सिर्फ लड़ाई से नहीं,

बल्कि त्याग और अनुशासन से मिलती है।

गांधी जी का जीवन बताता है,

कि शांत कदम भी इतिहास रचते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article