Mehndi Designs For Mahashivratri 2025 (महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन): महादेव के भक्तों का खास दिन यानी महाशिवरात्रि आ रहा है। साल 2025 में 26 फरवरी को ये खास त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव के भक्त स्नान आदि कर उनकी पूजा करते हैं। इस साल तो महाकुंभ के अमृत स्नान के साथ ये दिन और भी खास बन गया है। महाशिवरात्रि पर महिलाएं भी महादेव को खुश करने और अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए हाथों में मेहंदी रचाती हैं। अगर आपने अभी तक अपने लिए कोई मेहंदी का डिजाइन फाइनल नहीं किया है तो आप यहां से महाशिवरात्रि की मेहंदी के सुंदर-सुंदर डिजाइन्स देख सकती हैं। यहां आपको शिवलिंग से लेकर महाकाल तक की मेहंदी के डिजाइन मिल जाएंगे।
Maha Shivratri Mehndi Designs 2025 HD Images-

mahadev mehndi designs photo
महाशिवरात्रि के दिन आपके गोरे-गोरे हाथों में ऐसी खूबसूरत महादेव की तस्वीर वाली मेहंदी भी जचने वाली है। मेहंदी के रंग के साथ ही आपके सुहाग की आयु भी लंबी होगी। इस डिजाइन को आप आसानी से फ्रंट हैंड पर कैरी कर सकती हैं।

kedarnath mehndi designs for shivratri
शिवरात्रि पर केदारनाथ की मेहंदी भी खूब ट्रेंड में रहती है। ये दिखने में यूनिक भी लगती है और आपके हाथों की शोभा बढ़ाती है। केदारनाथ की मेहंदी को हमेशा हथेली पर या फिर बाहू पर रचाने से ही ये खूबसूरत दिखता है। आप चाहें तो इस डिजाइन में भगवान नंदी या त्रिशुल भी जोड़ सकते हैं।

full hand mehndi design for maha shivratri
अगर आप नई दुल्हन हैं और आपको भरे-भरे हाथ की महेंदी शिवरात्रि के दिन लगानी है तो आपके लिए ये डिजाइन बेस्ट है। महादेव के नाम की ये मेहंदी शुभ होती है।

shiv parvati mehndi designs for shivratri
अगर आपको ज्यादा भरे हुए हाथ नहीं चाहिए तो आप ऐसी सिंपल मेहंदी के डिजाइन भी शिवरात्रि के लिए ट्राई कर सकती हैं। ये डिजाइन्स 5 से 10 मिनट में बन जाते हैं।

shiv mehndi designs for mahashivratri 2025
शिवलिंग की मेहंदी शिवरात्रि के लिए बेस्ट होती है। वहीं, अगर आप चाहें तो इसके साथ शिव लिखकर हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं। ये डिजाइन बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा और बनने के बाद ये खूबसूरत भी लगने वाला है।

simple mahashivratri mehndi designs
शिव पावर्ती अगर आपकी मेहंदी में हों तो इससे शुभ तो कुछ हो ही नहीं सकता। महाशिवरात्रि के दिन आपको इस तरह की मेहंदी लगानी ही चाहिए। साथ ही भगवान नंदी के फोटो वाली मेहंदी भी लगाई जा सकती है।
