लाइफस्टाइल

शिवरात्रि के मौके पर मखाने, काजू और किशमिश से तैयार करें ये लड्डू, स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिय भी है फायदेमंद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 09:58 PM IST

Mahashivratri 2023 : शिवरात्रि के मौके पर आप अपने घर पर मखाने, काजू और किशमिश से लड्डू तैयार कर सकते हैं। यह लड्डू स्वाद में काफी ज्यादा जबरदस्त होता है। वहीं, सेहत के लिहाज से भी काफी हेल्दी हो सकता है। शिवरात्रि के मौके पर आप इसका भोग भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-

Image

घर पर बनाएं मखाने, काजू और किशमिश का लड्डू

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनभर एनर्जेटिक रखे मखाने का लड्डू
  • शिवरात्रि पर भोग में चढ़ाएं काजू और किशमिश से बना लड्डू
  • भूख को कंट्रोल करे मखना, काजू और किशमिश का लड्डू


Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि का पर्व खुशियों से भरा होता है। इस खास मौके पर कई श्रद्धालु भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करते हैं। वहीं, कई भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। शिवरात्रि के उपवास के मौके पर आप काजू, मखाने और किशमिश से तैयार लड्डू का सेवन कर सकते हैं। यह लड्डू आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रख सकता है। साथ ही आपके भूख को लंबे समय तक कंट्रोल रख सकता है। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं मखाने, काजू और किशमिश के लड्डू और इससे सेहत ( Shivratri Special Laddu) को होने वाले फायदे क्या हैं?

शिवरात्रि के मौके पर मखाने, काजू और किशमिश से बनाएं लड्डू

आवश्यक सामग्री

  • मखाना - 100 ग्राम
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • काजू - 1/2 कप कटा हुआ
  • बादाम - 1/2 कप कटा हुआ
  • पिस्ता - ½ कप कटा हुआ
  • नारियल - 1 कप(सूखा हुआ)
  • घी - 4 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर -1/2 टी स्पून
  • गुड़ - 1+1/2 कप
  • पानी - 1/2 कप
Garuda Purana: ऐसे करें अपने दिन की शुरुआत, सुधर जाएंगे इस जन्‍म के साथ पूर्व जन्‍म के भी कर्म, मिलेगी हर जगह सफलता

विधि

  • लड्डू तैयार करने के लिए सबसे पहले घी में मखाने को अच्छी तरह से भुन लें।
  • इसके बाद सभी ड्राईफ्रूट्स को भी घी में भूनें।
  • अब ग्राइंडर में मखाने और ड्राईफ्रूट्स को दरदरा ग्राइंड कर लें।
  • अब गुड़ की चाशनी तैयार करें। इस चाशनी को तैयार करते समय इसमें इलायची पाउडर जरूर डालें।
  • जब चाशनी का तार बनने के लगे, तो इसे आंच से उतार लें।
  • इसके बाद इसमें मखाना और बाकी के ड्राई फ्रूट्स डालें।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसे लड्डू का शेप दें।
  • लीजिए व्रत के लिए खास लड्डू तैयार हैं, आप इसे शिवरात्रि के मौके पर भगवान का भोग भी लगा सकते हैं। साथ ही इसका सेवन भी करें।
मखाने, काजू और किशमिश का लड्डू खाने के फायदे

मखाने, काजू और किशमिश से बना लड्डू खाने से आपका शरीर दिनभर एनर्जेटिक रहता है। इसके अलावा आपको व्रत के दौरान बार-बार भूख नहीं लगती है। इस लड्डू को घर पर तैयार किया जाता है, ऐसे में इसमें किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं होता है। ऐसे में यह आपके लिए मार्केट के फलहार से कई गुना हेल्दी हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article