लाइफस्टाइल

इस महाशिवरात्रि पर बनाएं फलाहारी टिक्की और चावल के आटे की पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2023, 07:35 PM IST

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि के अवसर पर अगर आप व्रत कर रहे हैं तो इस खास मौके पर आप फलाहारी टिक्की और चावल की पूरियां बना सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक फुल रहेगा, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि स्पेशल फलाहारी टिक्की और चावल के आटे की पूरी-

Image

महाशिवरात्रि स्पेशल रेसिपी

KEY HIGHLIGHTS
  • शिवरात्रि पर बनाएं समा के चावल की पूरी
  • चावल की पूरी बनाने के लिए समा के चावल का करें प्रयोग
  • फलाहारी में बनाएं आलू की मजेदार टिक्की

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि के मौके पर कई श्रद्धालु भगवान शिव जी की अराधना में पूजा अर्चना करते हैं। साथ ही कई लोग इस मौके पर उपवास भी रखते हैं। अगर आपको उपवास के दौरान कुछ हैवी खाने का मन कर रहा है, तो आप फलाहारी टिक्की और चावल की पूरियां बना सकते हैं। यह काफी स्वादिष्ट और हेल्दी हो सकता है। आइए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं फलाहारी टिक्की और चावल के आटे की पूरी-

चावल के आटे की पूरी

व्रत के लिए आप सामान्य चावल यूज नहीं करते हैं। ऐसे में समा के चावल की पूरी बनाएं। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

आवश्यक सामग्री

  • 3/4 कप समा के चावल
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • ताजी कुटी हुई काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच
  • 1 छोटी चम्मच तेल
  • पूरी तलने के लिए तेल
विधि

समा के चावल की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धोकर धूप में सूखा लें। अब इस चावल को ग्राइंडर में बारीक पीस लें। इसके बाद 1 कड़ाही में पानी चढ़ाएं। इसमें चावल का आटा डालकर इसे थोड़ी देर चलाएं। इसके बाद इसे आंच से उतार लें। अब इसे अपने हाथों से अच्छी तरह से गूंथ लें। आटे को गूथते समय इसमें तेल, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से गूंध लें। जब आटा नरम हो जाए, तो इसकी लोईयां बनाकर पूरी बेलकर तेल में अच्छी तरह से तल लें। लीजिए गरमा गरम समा के चावल की पूरियां तैयार हैं। अब आप इसे आलू की सब्जी, रायजा, ग्रीन चटनी और सलाद के साथ खाएं।

फलाहारी टिक्की बनाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • ¼ कप सिंघाड़े का आटा
  • 400 ग्राम करीब उबले हुए आलू
  • 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
  • ¼ कप दरदरे कुटे हुए मूंगफली के दाने
  • ½ छोटी चम्मच बारीक कटी हुई अदरक
  • 2-3 टेबल स्पून घी
  • स्वादानुसार सेंधा नमक
  • काली मिर्च - 8-10 दरदरी कुटी हुई काली मिर्च
  • 1 से 2 बारीक कटी हुए हरी मिर्च
विधि

फलाहारी टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर उबाल लें। अब इसे छीलकर कद्दूकस कर लें। कददूकस किए हुए आलू में सेंधा नमक, काली मिर्च, मूंगफली के दाने जैसी सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब एक कड़ाई में घी गर्म करें। इसके बाद तैयार मिश्रण की लोईयां बनाकर इसे तेल में अच्छी तरह से फ्राई कर लें। लीजिए गर्मागर्म फलाहारी आलू की टिक्की तैयार है। अब आप इसे ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article