लाइफस्टाइल

शाम के समय खाने की होती हैं क्रेविंग्स, स्नैक्स में शामिल करें ये हेल्दी चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 08:52 PM IST

Evening Snacks Option: शाम के समय अगर आपको भूख लगती है, तो इसके लिए आपको अनहेल्दी चीजों के बजाय हेल्दी चीजों को चुनाव करना चाहिए। ताकि आपको इससे नुकसान कम हो। आइए जानते हैं शाम के समय खाने की क्रेविंग्स को कम करने के लिए क्या करें? जानिए यहां और रहें हेल्दी।

Image

खाने की क्रेविंग्स को कम करने के लिए क्या खाएं?

KEY HIGHLIGHTS
  • शाम के समय खा सकते हैं अंडे
  • खाने की क्रेविंग्स को कम करे ओट्स
  • शाम के भूख को कम करने के लिए खाएं ड्राई फ्रूट्स

Evening Snacks Option : शाम के समय कई लोगों के खाने को कुछ खाने की क्रेविंग्स होने लगती है। ऐसे में समझ नहीं आता है कि आखिर क्या खाएं, जिससे जल्दी पेट भर जाए। कई लोग शाम की क्रेविंग्स को कम करने के लिए बर्गर, पास्ता जैसी चीजों का सेवन करते हैं, इस तरह के डिशेज का सेवन करने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, अगर आप के समय आप इस तरह की हैवी चीजों का सेवन करते हैं तो रात के समय भूख नहीं लगती है। इसलिए शाम के समय आपको कुछ हल्के और हेल्दी चीजों का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं शाम की क्रेविंग्स को कम करने वाले स्नैक्स कौन से हैं?

शाम के खाने की क्रेविंग्स को कम करने वाले स्नैक्स

शाम के समय लगी छोटी भूख को कम करने के लिए आप कई तरह के हेल्दी स्नैक्स का चुनाव कर सकते हैं, जिससे आपकी भूख कंट्रोल हो सकती है। आइए जानते हैं ऐसे स्नैक्स के बारे में-

ओट्स खाएं

शाम के समय अगर आपको भूख लगी है, तो थोड़ा सा ओट्स खा लें। इससे आपकी भूख कंट्रोल हो सकती है। साथ ही ओट्स में मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत है, रात के समय नींद को भी बेहतर करने में प्रभावी होता है। ओट्स खाने से आपका वजन भी तेजी से कम हो सकता है।

खा सकते हैं अंडे

शाम के समय अगर आपको भूख लग रही है तो उबले अंडे, ऑमलेट जैसी चीजों का सेवन करें। यह कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों जैसे- ट्रिप्टोफैन, मेलाटोनिन और विटामिन-डी से भरपूर होता है, जो आपके शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। वहीं, इससे आपके मसल्स की ग्रोथ अच्छी होती है।

ड्राई फ्रूट्स खाएं

शाम के समय अगर आपको भूख लग रही है तो ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। यह आपके मेटाबॉलिज्म के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे आपकी छोटी भूख शांत होती है। आप चाहें तो शाम के समय बादाम, अंजीर, काजू, पिस्ता जैसी चीजों को मिक्स करके खा सकते हैं।

शाम के समय अगर आपको भूख लगती है, तो पिज्जा पास्ता के बजाय हेल्दी ऑप्शन को चुनें। ताकि आपका भूख भी कंट्रोल हो वहीं आपको किसी तरह का नुकसान न हों।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article