Mahashivratri 2023 : इस साल 18 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर कई श्रृद्धालु भगवान शिव जी की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं, कई लोग इस खास मौके पर उपवास रखते हैं। शिवरात्रि के मौके पर अगर आप फास्ट कर रहे हैं, तो फलाहारी को लेकर कंफ्यूज न हों। इस खास मौके पर आप कई तरह के फलाहार बना सकते हैं, जो आपके लिए हेल्दी भी हो सकता है। साथ ही आपके भूख को लंबे समय तक कंट्रोल करके रख सकता है। आज हम आपको इस लेख में साबूदाना भेल और साबूदाना बड़ा की रेसिपी बताएंगे, जो आपके लिए काफी हेल्दी और स्वादिष्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी-
साबूदाना भेल कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
- आधा कप साबूदाना
- एक आलू उबला और छिला हुआ
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- दो बड़े चम्मच मूंगफली
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- एक बड़ा चम्मच काजू
- दो चम्मच घी
- एक बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया
- सेंधा नमक स्वादानुसार
- थोड़ा सा नींबू का रस
विधि
- साबूदाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी में अच्छी तरह से धोलकर करीब 4 से 5 घंटे के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद आलू को छीलकर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पैन में मूंगफली को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें। इसके बाद काजू को भी सुनहरा होने तक भुन लें।
- अब एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें। इसमें साबूदाना डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। जब साबूदाना नरम हो जाए, तो इसमें मूंगफली, काजू, उबले आलू और बाकी के मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इसे धनिया की पत्तियों से गार्निश करके सर्व कर लें। लीजिए आपका साबूदाना भेल तैयार है। अब आप इसे खाएं।
आवश्यका सामग्री
- साबूदाना - आधा कप
- आलू- 2 बड़े उबले हुए
- मूंगफली - एक चौथाई कप
- तिल - 1 टीस्पून
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- कसा हुआ अदरक - 1 टेबलस्पून
- गरम मसाला - 1 टीस्पून
- तलने के लिए तेल
विधि
- साबूदाना बड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को पानी में धोकर इसे करीब 3 से 4 घंटे के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें।
- जब साबूदाना अच्छी तरह से नरम हो जाए, तो इससे अतिरिक्त पानी निकाल लें।
- अब इसमें आलू को कद्दूकस करके डालें। इसके बाद इसमें जीरा, धनिया की पत्तियां, तिल और रोस्टेड मूंगफली डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसकी छोटी-छोटी लोईयां बनाकर तेल में अच्छी तरह से तल लें।
- अब इसे आप ग्रीन चटनी के साथ सर्व करके खाएं
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
