लाइफस्टाइल

मिनटों में बन जाएगी यूपी की मशहूर मिठाई लौंग लत्ता, यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Sep 14, 2025, 03:20 PM IST

लौंग लत्ता भारत की प्रसिद्ध मिठाईयों में से एक है। इसका स्वाद जितना लाजवाब होता है, इसे बनाना उतना ही आसान है। यहां हम लौंग लत्ता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। नोट कर लें लौंग लत्ता की रेसिपी।

Image

लौंग लत्ता मिठाई रेसिपी (Image: istock)

जब बात देशभर फेवरेट स्वीट डिश की हो तो यूपी की मशहूर 'लौंग लत्ता' को कैसे भूला जा सकता है। लौंग लत्ता खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि खाते ही हर कोई इसका दीवाना बन जाता है। कई लोगों को इसे बनाना काफी मुश्किल लगता है। लेकिन यहां बताए गए टिप्स को अपनाकर आप घर पर आसानी से लौंग लत्ता बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें लौंग लत्ता बनाने की आसान रेसिपी।

लौंग लत्ता बनाने की सामग्री

आटे के लिए

  • मैदा: 1 कप
  • घी: 2-3 बड़े चम्मच
  • पानी: आवश्यकतानुसा

भरने के लिए

  • खोया (मावा): 1 कप
  • पिसी हुई चीनी: ½ कप
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • बारीक कटे हुए मेवे: 1-2 बड़े चम्मच
  • लौंग: 10-12

चाशनी के लिए

  • चीनी: 1½ कप
  • पानी: 1 कप
  • इलायची: 2-3
  • तलने के लिए
  • तेल या घी: तलने के लिए

बनाने की विधि

1. आटा गूंथना

एक बड़े बर्तन में मैदा और मोयन के लिए घी मिलाएं। घी को मैदे में अच्छी तरह से मसल लें, जब तक कि वह ब्रेड क्रम्ब्स जैसा न हो जाए। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें।

2. भरावन बनाना

एक पैन में खोया डालें और उसे धीमी आंच पर हल्का भूनें। इसे तब तक भूनें, जब तक यह थोड़ा गुलाबी और खुशबूदार न हो जाए। गैस बंद कर दें और खोये को पूरी तरह से ठंडा होने दें। खोये के ठंडा होने के बाद, इसमें पिसी हुई चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

3. चाशनी बनाएं

एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। चीनी घुल जाने के बाद, आंच को मध्यम कर दें और चाशनी को एक तार की होने तक पकाएं। इसमें इलायची और केसर के धागे डालें और गैस बंद कर दें।

4. लौंग लत्ता बनाएं

गूंथे हुए आटे को थोड़ा और मसल लें और छोटी-छोटी लोइयां बना लें। हर लोई को पूरी की तरह बेल लें। बेली हुई पूरी के बीच में खोये का भरावन रखें। अब, पूरी के दोनों तरफ से किनारों को मोड़कर बीच में लाएं। एक किनारे को दूसरे के ऊपर रखकर चिपका दें, ताकि एक लिफाफे जैसा आकार बन जाए। अब, ऊपर और नीचे के किनारों को भी अंदर की तरफ मोड़ दें। मोड़े हुए लिफाफे के ऊपर लौंग को दबाकर लगा दें, ताकि यह बंद हो जाए और फ्राई करते समय खुले नहीं।

5. तलें

एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें। आंच को धीमी रखें। तैयार लौंग लत्ते को धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें। इन्हें पलट-पलटकर धीरे-धीरे पकाएं, ताकि यह अंदर तक पक जाए।

6. चाशनी में डुबाएं

तले हुए लौंग लत्ते को निकालकर तुरंत गुनगुनी चाशनी में डाल दें। लौंग लत्ते को 5-10 मिनट के लिए चाशनी में रहने दें, ताकि वे अच्छी तरह से चाशनी सोख लें। चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें और ठंडा होने दें।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article