Salwar Border Design: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें हमेशा फैशन ट्रेंड्स फॉलो करना और स्टाइलिश लुक्स फ्लॉन्ट करना पसंद है। तो ये वाली सलवार की डिजाइन्स आपके काम की हो सकती है। ट्रेडिशनल इंडियन सलवार कुर्ती की फैन है, जो आपको पता ही होगा कि इनकी डिटेल्स मैटर करती हैं। खासतौर से सलवार सूट का लुक तो सलवार पैंट्स की बॉर्डर डिज़ाइन से ही पूरा होता है। तो ऐसे में अगर आप भी अपने सलवार बॉटम को यूनिक और एलिगेंट बनाना चाहती हैं, तो बॉर्डर डिज़ाइन पर ध्यान देना ज़रूरी है। यहां हम आपको 5 ट्रेंडी सलवार बॉटम बॉर्डर डिज़ाइन के बारे में बता रहे हैं, जो 2025 में खूब पॉपुलर डिमांड में है।
Types Of Salwar Border Design
1. ज़री वर्क बॉर्डर
ज़री वर्क बॉर्डर सलवार को रॉयल और ग्लैमरस लुक देता है। यह बॉर्डर चमकदार ज़री, सीक्विन्स और मिरर वर्क से बनाया जाता है, जो किसी शादी-ब्याह जैसे फंक्शन्स पर पहनने के लिए एकदम ही परफेक्ट है। जरी वर्क वाली बॉर्डर आप पटियाला या शरारा सलवार के साथ स्टाइल कर सकती हैं बहुत ही कमाल का लुक आएगा।
2. लेस बॉर्डर
लेस बॉर्डर सलवार को फेमिनिन और सॉफ्ट लुक देता है। इन दिनों पाकिस्तानी हसीनाओं के कई सलवार सूट लुक्स वायरल हुए हैं, जिनमें से ज्यादातर सलवार की बॉर्डर में आपको लेस का काम मिलेगा। नेट लेस या क्रोकेट लेस का इस्तेमाल करके बॉर्डर डिज़ाइन किया जाता है, जो हल्के और हेवी फैब्रिक दोनों पर अच्छा लगता है। यह डिज़ाइन ब्राइडल वियर और सेमी-फॉर्मल सूट्स के लिए बेस्ट है।
3. फ्रिंज बॉर्डर
फ्रिंज बॉर्डर ट्रेंडी और बोहो-स्टाइल लुक के लिए बेस्ट है। अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक वाला लुक क्रिएट करना चाहते हैं, तो यह बॉर्डर सलवार के हेम पर थ्रेड्स, बीड्स या मोतियों से बनाया जाता है, जो मूवमेंट के साथ खूबसूरत दिखता है। यह डिज़ाइन कॉटन और जॉर्जेट सलवार पर खासा आकर्षक लगता है।
4. फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी बॉर्डर
हैंड-एम्ब्रॉयडरी फ्लोरल बॉर्डर सलवार को एथनिक और कलरफुल लुक देता है। इस बॉर्डर में गुलाब, कमल और पारंपरिक फूलों की कढ़ाई की जाती है, जो कॉटन, सिल्क और चंदेरी सलवार पर खूबसूरत लगती है। यह डिज़ाइन फेस्टिवल्स और वेडिंग अटेंडेंस के लिए परफेक्ट है।
5. मॉडर्न ज्योमेट्रिक बॉर्डर
अगर आप कुछ कंटेम्पररी चाहती हैं, तो ज्योमेट्रिक बॉर्डर एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें ट्रायंगल, स्क्वायर और लाइन्स जैसे मॉडर्न पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। यह बॉर्डर सॉलिड कलर सलवार पर खासा अट्रैक्टिव लगता है और वर्कवियर से लेकर कैजुअल आउटफिट्स तक में पहना जा सकता है।
जरूर ही आपको ये लेटेस्ट और ट्रेंडी सलवार बॉर्डर डिजाइन्स अपने अगले लुक के लिए ट्राई करने ही चाहिए।
