Lalit Modi-Sushmita Sen Relationship: कुछ सालों पहले तक सुष्मिता सेन और ललित मोदी का रिलेशनशिप खूब चर्चा में रहा था। फिलहाल दोनों अलग हो चिके हैं। पूर्व IPL कमिश्नर ललित मोदी ने हाल ही में बताया कि दोनों के बीच किस कारण से ब्रेकअप हुआ। हम आज भी रिलेशनशिप में होते लेकिन दूरियों के कारण हमें रिश्ते से बाहर निकलना पड़ा। उन्होंने बताया कि मैं लंदन में रहता हूं और सुष्मिता का करियर इंडिया में था। अगर ये दूरियां ना होतीं तो आज भी हम दोनों साथ होते।
ललित मोदी की इन बातों से एक बात जो सामने निकल कर आई, वो ये है कि दूरियां भी किसी अच्छे भले रिश्ते को खत्म कर सकती हैं। ऐसे में हर किसी को ये जानना चाहिए कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे मेंटेन करें । सबसे पहले तो जानें कि ये दूरियां कब बनने लगती हैं दुश्मन:
दूरियां कब बनने लगती है परेशानी
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे बड़ी चुनौती होती है कम्युनिकेशन की कमी। जब पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात नहीं करते या दिनभर की छोटी-छोटी बातें शेयर करना बंद कर देते हैं, तो भावनात्मक दूरी बढ़ने लगती है।
इसके अलावा, बार-बार गलतफहमियां होना, हर बात पर शक करना और एक-दूसरे के समय को लेकर असुरक्षित महसूस करना भी रिश्ते को कमजोर कर सकता है। कई बार लोग अकेलेपन के कारण खुद को उपेक्षित महसूस करने लगते हैं, जिससे नाराजगी और तनाव पैदा होता है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को कैसे करें मैनेज
किसी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की नींव भरोसा होती है। अगर हर बात पर संदेह किया जाए या बार-बार सफाई मांगी जाए, तो रिश्ता बोझ बनने लगता है। यह समझना जरूरी है कि दूरी के बावजूद दोनों की अपनी-अपनी जिंदगी, जिम्मेदारियां और सामाजिक दायरे होते हैं।
कम्युनिकेशन ना रुके: सबसे पहले नियमित संवाद बनाए रखें। इसका मतलब यह नहीं कि हर समय फोन पर जुड़े रहें, बल्कि एक-दूसरे के लिए तय समय निकालें। वीडियो कॉल, मैसेज और छोटी-छोटी बातचीत भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखती है।
फ्यूचर को लेकर क्लैरिटी: भविष्य को लेकर स्पष्ट रहें। अगर दोनों जानते हैं कि यह दूरी अस्थायी है और आगे साथ रहने की योजना है, तो रिश्ते में स्थिरता बनी रहती है।
साथ में हो सेलिब्रेशन: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की समसमया ये होती है कि हम अपनी खुशी में जिसे पास चाहते हैं वो ही हमसे दूर होता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि किसी खास त्योहार या फिर एक दूसरे की एनिवर्सरी पर साथ रहें और मिलकर सेलिब्रेट करें।
इमोशनली कनेक्ट रहें: किसी का साथ देने के लिए साथ रहना जरूरी नहीं होता। फिजिकल सपोर्ट से ज्यादा मायने रखता है इमोशनल सुपोर्ट। हमेशा पार्टनर का इमोशनल सपोर्ट बनें।
