लाइफस्टाइल

Lala Lajpat Rai Quotes: आज है भारत के वीर पुत्र लाला लाजपत राय की जन्म जयंती, खास कोट्स, मैसेज पढ़ करें उन्हें दिल से नमन

Lala Lajpat Rai Birth Anniversary Quotes: आज लाला लाजपत राय की 161 वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। लाला राय का नाम भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। आज उनकी जन्म जयंती के अवसर पर यहां देखें खास कोट्स, मैसेज, जिनके माध्यम से आप लाला राय को दिल से शत शत नमन कह सकते हैं।

Image

lala lajpat rai birth anniversary

लाला लाजपत की जन्म जयंती, Lala Lajpat Rai Birth Anniversary Quotes : लाला लाजपत राय भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और राष्ट्रवादी नेता थे। उन्हें 'पंजाब केसरी' कहा जाता है और वे लाल-बाल-पाल की प्रसिद्ध त्रिमूर्ति का हिस्सा भी थे। 28 जनवरी 1865 में पंजाब के धुड़िके में जन्में लाला लाजपत राय ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ निर्भीक आवाज उठाई थी और 1928 में साइमन कमीशन के विरोध में लाठीचार्ज के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए। जिसके बाद वे 17 नवंबर को वे वीरगति को प्राप्त हुए थे। आज देश के वीर पुत्र लाला राय की 161 वीं जन्म जयंती मनाई जा रही है। इस खास दिन पर आप लाला जी को इन खास कोट्स के माध्यम से अपना नमन अर्पण कर सकते हैं और याद कर सकते हैं।

Lala Lajpat Rai Birth Anniversary

1.

उनकी शहादत ने सोए भारत को जगाया,

आजादी का अर्थ हर दिल को समझाया।

आज जयंती पर लें हम ये प्रण,

लाला जी के सपनों का भारत बनाएं हम

2.

कलम भी उठाई, लाठी भी खाई,

देशहित में हर कष्ट को सहते रहे।

ऐसे वीर को कौन भूल सकता है,

ऐसे थे वे लाला लाजपत राय, भारत जिन पर गर्व करता है

3.

लाला जी बोले, आजादी भीख में नहीं मिलती,

बलिदान के बिना इतिहास की रेखा नहीं खिलती।

उनका जीवन बना संघर्ष की पहचान,

जयंती पर नमन, जय भारत महान।

Lala Lajpat Rai Birth Anniversary Quotes in Hindi

4.

उन्होंने सहा हर वार, पर पीछे न हटे,

देश की खातिर अपने प्राणों से भी न बचे।

ऐसे सपूत सदियों में जन्म लेते हैं,

लाला लाजपत राय, इतिहास में अमर रहते हैं

5.

शरीर टूट सकता है, विचार नहीं टूटते,

लाठी से कुचले सपने कभी नहीं रुकते।

यही लाला जी का अमर पैगाम,

बलिदान से बनता है राष्ट्र महान

6.

उन्होंने सिखाया, डर से नहीं, सत्य से लड़ो,

अन्याय के आगे चुप नहीं, अडिग होकर खड़े रहो।

यही संदेश आज भी देश को राह दिखाए,

लाला जी का जीवन हर भारतीय अपनाए।

Lala Lajpat Rai Quotes

7.

जब अन्याय के आगे सिर झुकाने को कहा गया,

लाला जी ने कहा, भारत झुकने को बना नहीं गया।

बलिदान से लिखी गई आजादी की कहानी,

उनकी जयंती पर नमन, यही सच्ची श्रद्धांजलि

8.

डर के आगे झुकना गुलामी है,

और सत्य के लिए लड़ना देशभक्ति

9.

लाठी की चोट भी उनके हौसले तोड़ न सकी,

देशप्रेम की आग कभी ठंडी न पड़ सकी।

बलिदान बना स्वतंत्रता की मिसाल,

लाला लाजपत राय, भारत के अमर लाल

10.

राष्ट्र की सेवा केवल शब्दों से नहीं,

बल्कि त्याग और साहस से होती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article