लाइफस्टाइल

Tiger nut: जानिए क्या हो सकते हैं टाइगर नट्स के फायदे और नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 07:45 PM IST

Tiger nut: टाइगर नट्स ट्यूबर होता है, जिसमें बहुत से न्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। लेकिन, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने के कई नुकसान भी हो सकते हैं। आज हम आपके साथ टाइगर नट्स से जुड़ी सभी जानकारी शेयर करेंगे जिससे हेल्दी रहने में मदद मिल सकती हैं।

Image

टाइगर नट

KEY HIGHLIGHTS
  • टाइगर नट्स कोई नट या मेवा नहीं है बल्कि यह एक ट्यूबर है।
  • टाइगर नट्स का इस्तेमाल फूड और मेडिसिन्स दोनों में किया जाता है।
  • टाइगर नट्स के बहुत से फायदे है लेकिन इनके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

Tiger nut: टाइगर नट्स कोई नट या मेवा नहीं है बल्कि यह एक ट्यूबर है। अगर बात की जाए ट्यूबर की, तो यह प्लांट के तने का वो भाग होता है, जो आमतौर पर मिट्टी के सरफेस के नीचे होता है। ट्यूबर जड़ों के जैसा लगता है लेकिन मोटा होता है। आलू और अरबी इसके दो उदहारण हैं। टाइगर नट को कई नामों से जाना जाता है जैसे येलो नट्सएज, अर्थ आलमंड आदि। इनका आकार चने के जितना होता है और फ्लेवर कोकोनट की तरह होता है। टाइगर नट्स का इस्तेमाल फूड और मेडिसिन्स दोनों में किया जाता है। इसमें बहुत से न्यूट्रिएंट्स और कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। आइए जानें क्या हैं टाइगर नट्स के फायदे और नुकसान?

टाइगर नट्स के फायदे

टाइगर नट्स का इस्तेमाल कई सालों से ट्रेडिशनल मेडिसिन में किया जाता रहा है। यह विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसके फायदे इस प्रकार हैं:

एलर्जी मेंटेनेंस में मददगार- टाइगर नट्स उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें कुछ फूड आइटम्स से एलर्जी है। जैसे गेहूं से एलर्जी वाले लोगों के लिए यह लाभदायक है।

बैक्टीरिया से बचाए- ऐसा माना गया है कि टाइगर नट्स में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है। यानी, यह कई बैक्टेरिया से लड़ने में प्रभावी है।

कब्ज से राहत- फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने के कारण इसे कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए फायदेमंद माना गया है। इसका इस्तेमाल करने से सही डाइजेशन में मदद मिलती है।

टाइगर नट के नुकसान

टाइगर नट्स में कार्बोहाइड्रेट्स अधिक और प्रोटीन कम मात्रा में होती है। यही नहीं, यह लो शुगर या लो फैट फूड भी नहीं है। जो लोग अपनी कार्बोहाइड्रेट, शुगर या फैट इंटेक का ध्यान रखते हैं, उन्हें इन्हें खाते हुए सावधान रहना चाहिए। इसके साथ ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

टाइगर नट्स न्यूट्रिशंस और विटामिन्स से भरपूर होते हैं और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इससे अधिकतर लोगों को कोई समस्या या एलर्जी नहीं होती है। लेकिन, इनका सेवन सही मात्रा में करना बहुत जरूरी है। क्योंकि, अधिक मात्रा में इन्हें खाना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article