How To Store Ginger: अदरक लगभग हर भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाली जरूरी चीज है। चाय से लेकर सब्जी तक, इसका स्वाद खाने का मजा बढ़ा देता है। ज्यादातर लोग सब्जियों के साथ अदरक को भी रख देते हैं, जिससे ये सूख जाते हैं या फिर गल जाते हैं। इतना ही नहीं, अदरक साथ में रखने से बाकी सब्जियों की महक भी बदल जाती है। अदरक को अगर आप सही तरीके से स्टोर करते हैं तो ये 6 महीने तक भी खराब नहीं होते हैं। वैसे भी अदरक अगर ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहे तो आपके चाय और खाने में तड़का लगा देती है।
जिपलॉक बैग या फिर पेपर या कपड़ा
अदरक को ज्यादा दिनों तक फ्रेश रखने के लिए आपको एक जिपलॉक बैग में रखना चाहिए। बस आपको इस बैग को बंद करने से पहले बैग के अंदर की सारी हवा को हाथ से स्वाइप करके बाहर निकाल देना है। इसके अलावा आप चाहें तो जिपलॉक बैग की जगह मोटे पेपर या कपड़े का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे भी अदरक एयरटाइट रहेगा और खराब नहीं होगा। ये भी एक बेस्ट तरीका है।
भूलकर भी ना रखें खुला
अदरक को अगर छिलकर प्लास्टिक रैप में लपेटकर रखते हैं तो ये 3 हफ्ते तक तो बड़े आराम से फ्रेश रहता है। वहीं, अगर अदरक पीसा हुआ है तो आपको इसमें नमक मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में रखना है। इसे फ्रिज में जरूर रखें। अदरक को अगर लंबे समय तक फ्रेश रखना है तो इसे ज्यादा देर तक बाहर न रखें। आपको इसे फ्रिज में ही रखना चाहिए और जब इस्तेमाल करना हो तब बाहर निकाल लें।
काम आएग उपाय
अदरक को कभी भी गीला ना रखें, इससे ये जल्दी खराब हो जाता है। इसके अलावा अदरक को कभी भी सीधे धूप में नहीं रखना चाहिए। साथ ही बिना कंटेनर में डाले इसे स्टोर करने से बचें। अगर आप भी बार-बार अदरक खराब होने से परेशान रहते हैं, तो अब ये आसान तरीका जरूर अपनाएं। सही तरीके से स्टोर किया गया अदरक महीनों तक ताजा और फ्रेश बना रह सकता है। इससे ना सिर्फ आपके पैसे बचेंगे, बल्कि बार-बार बाजार जाने की झंझट भी खत्म हो जाएगी।
