मां बनने के बाद बेशक ही महिलाओं की जिंदगी सिर्फ उनकी नहीं रह जाती। बच्चों, घर और काम के बीच महिलाएं अक्सर अपनी स्टाइल और फैशन को पीछे छोड़ देती हैं। लेकिन सच यह है कि फैशनेबल दिखने के लिए हर बार भारी शॉपिंग या डिजाइनर कपड़ों की जरूरत नहीं होती। अगर आपकी अलमारी में कुछ सही और टाइमलेस फैशन पीसेस हों, तो रोजाना का लुक बेहद आसान और स्टाइलिश बन सकता है।
यह भी पढ़ें - मां समान भाभी-बहन को भी करें Mothers Day विश
आजकल के दौर में सिंपल और मिनिमल स्टाइल का ही ट्रेंड है। खासकर मम्मियों के लिए ऐसे आउटफिट्स जरूरी हैं, जो आरामदायक भी हों और हर मौके पर अच्छे भी दिखें। कुछ कपड़े और एक्सेसरीज ऐसे होते हैं, जो कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होते। यही चीजें आपके पूरे लुक को मिनटों में ट्रेंडी और एलिगेंट बना सकती हैं। इस Mothers Day देखें हर मां की अलमारी में कौन-सी 5 जरूरी चीजें जरूर होनी चाहिए।
क्लासिक व्हाइट कुर्ता
एक सिंपल और अच्छी फिटिंग वाला व्हाइट कुर्ता हर महिला की वार्डरोब का सबसे जरूरी हिस्सा माना जाता है। इसे जींस, पलाज़ो, स्कर्ट या दुपट्टे के साथ अलग-अलग तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। यह हर मौसम और हर उम्र में शानदार लगता है।
हल्की और एलिगेंट साड़ी
हर मां की अलमारी में एक ऐसी साड़ी जरूर होनी चाहिए। साड़ी वाला फैशन बेशक ही टाइमलेस है, ऐसे में कोई भी एक ऐसी साड़ी हर महिला के पास होनी चाहिए, जिसे वे कहीं भी पहन सकें। ऑर्गेंजा, लिनन या कॉटन सिल्क साड़ी हमेशा ही एकदम ही क्लासी और ट्रेंडी लगती है।
कम्फर्टेबल डेनिम
आजकल की मॉडर्न मॉम्स के पास एक अच्छी फिटिंग वाली ब्लू डेनिम होनी ही चाहिए। न केवल यंग मम्मियों के पास बल्कि हर महिला के पास अगर एक डेनिम हो तो सभी लुक्स स्मार्ट बन जाएंगे। इसे कुर्ते, शर्ट, टी-शर्ट या लॉन्ग जैकेट के साथ आसानी से पहना जा सकता है।
स्टेटमेंट दुपट्टा या स्टोल
कई बार सिंपल आउटफिट भी एक खूबसूरत दुपट्टे या स्टोल से बेहद खास लगने लगता है। फ्लोरल प्रिंट, कश्मीरी वर्क या पेस्टल शेड्स वाला स्टोल पूरे लुक में एलिगेंस जोड़ देता है। वेस्टर्न या ट्रेडिशनल दोनों ही तरह की आउटफिट्स के साथ स्टाइल करने के लिए आप भी जरूर दुपट्टा या स्टोल खरीदें।
आरामदायक लेकिन स्टाइलिश फुटवियर
फैशन तभी अच्छा लगता है, जब उसमें आराम भी हो। हर मां के पास फ्लैट्स, कोल्हापुरी चप्पल या कुशन सैंडल जैसे फुटवियर जरूर होने चाहिए, जो लंबे समय तक पहनने में भी आराम दें।
