लाइफस्टाइल

अंदर से ऐसा दिखता है खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 विनर अविनाश मिश्रा का घर, खास है एक एक कोना

खतरों के खिलाड़ी 15 जीतने के बाद अविनाश मिश्रा के लिए यह साल और भी खास बन गया है। कुछ समय पहले ही उन्होने मुंबई में अपना पहला घर खरीदा था। देखें अंदर से कैसा लगता है अविनाश का घर।

Image

Avinash Mishra Khatron Ke Khiladi Winner house pics

Avinash Mishra House Inside Pics: टीवी अभिनेता अविनाश मिश्रा के लिए अपना घर सिर्फ एक नया पता नहीं, बल्कि लंबे संघर्ष के बाद हासिल हुई एक बड़ी उपलब्धि है। मुंबई जैसे शहर में अपने नाम का घर खरीदना उनके लिए एक सपने के पूरा होने जैसा रहा। अब जब वह खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुके हैं, तो उनके फैंस की दिलचस्पी उनके घर को देखने में भी बढ़ गई है।

    10 साल के संघर्ष के बाद अविनाश ने कुछ समय पहले अपने नए घर की झलक फैंस के साथ साझा की थी। घर की सजावट में उन्हें Pinterest से भी काफी आइडिया मिला। लिविंग रूम से लेकर उनका म्यूजिक स्टूडियो और बेडरूम तक, हर हिस्से का अपना अलग अंदाज है। देखें अंदर से कैसा लगता है अविनाश का घर, इनसाइड पिक्स।

    लिविंग रूम है ऐसा

    अविनाश का घर बहुत ही सादा और सिंपल होने के साथ बेहद सुकून भरा भी है। घर में प्रवेश करते ही लिविंग एरिया ध्यान खींचता है। सोफे के आसपास की दीवारों और सजावट को इस तरह रखा गया है कि बैठने की जगह अलग और ऑर्गनाइज्ड नजर आए। अविनाश ने घर को सजाते समय छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया है। दीवारों की सजावट और कैंडल्स जैसी चीजें कमरे को काफी एस्थेटिक लुक देती हैं।

    खिड़की से दिखता है मुंबई का नजारा

    घर की एक खिड़की अभिनेता की पसंदीदा जगहों में शामिल है। वहां से मुंबई के कई हिस्सों का नजारा दिखाई देता है। खासकर रात में सिटीलाइट्स देखना अविनाश को काफी पसंद है।

    म्यूजिक स्पेस

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 विजेता, अविनाश का संगीत से पुराना रिश्ता है। अभिनय से पहले वह DJ के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसलिए घर में उनके लिए एक अलग म्यूजिक और वर्क स्पेस बनाया गया है। यहां लैपटॉप, DJ सेटअप और म्यूजिक सिस्टम रखे हैं।

    सिंपल बेडरूम और किचन

    अविनाश अकेले रहते हैं, इसलिए किचन को बहुत ज्यादा भरा हुआ नहीं रखा गया है। रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के साथ उनकी प्रोटीन सप्लाई भी यहां नजर आती है। वहीं बेडरूम में बेड के पीछे लगी मूड लाइटिंग कमरे को शांत और सुकून वाला माहौल देती है। मूड लाइटिंग पूरे घर के एम्बियंस को लाइट कर देती हैं। अविनाश के पूरे घर में सिंपल और ऑर्गनाइज्ड लाइट सेटअप है।

    बेशक ही आपको भी अगर होम डेकोर या इंटीरियर के लिए इंस्पिरेशन चाहिए। तो अविनाश मिश्रा के घर से इंस्पायर हो सकते हैं।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article