लाइफस्टाइल

Karwa Chauth ka Chand per Shayari: ऐ काश हमारी किस्मत में ऐसी भी एक शाम आए.. करवा चौथ पर चांद सी हसीन पत्नी को भेजें ये शानदार शायरियां, बढ़ जाएगा चेहरे का नूर

Chand love Shayari Karwa chauth ka chand kab niklega (चांद पर शायरी): चांद की खूबसूरती के क्या कहने! उसका हुस्न तो ऐसा है कि दाग भी उसके ऊपर कयामत ढाते हैं। बेशक फलक पर पहुंच चांद की सुंदरता को देखना कितना मंत्रमुग्ध करने वाला होता होगा। करवा चौथ के इस प्यारे से मौके पर, चांद की सुंदरता पर पेश हैं कुछ बेहद प्यारी शायरियां, जिन्हें आप अपने चांद से महबूब को भेज स्पेशल फील करवा सकते हैं।

Image

Karwa chauth ka chand kab niklega moonrise karwa chauth quotes shayari chand ki shayari love message quotes in hindi me shayari pyaar

Karwa Chauth ka Chand kab niklega Moonrise Shayari love: चांद की खूबसूरती की (Chand Shayari) किसी से बेशक ही कोई क्या तुलना करेगा? सोचिए कि वो पूरा होकर कितना प्यारा लगता होगा, जब आधे ने ही सबको अपना दीवाना बनाकर रखा है। बेशक चांद (Love shayari) को करीब से देखने की चाहत किसी को क्यों न हो, जब वो दूर से इतना कयामत ढाता है। ऐसे ही कयामत ढाते चांद का इंतजार कर रहे जोड़ों के लिए करवा चौथ स्पेशल चांद की शायरियां बहुत ही प्यारी रहेंगी। देखें करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा और अगर आप भी चांद की खूबसूरती के कायल हैं, और अपने महबूब को (karwa chauth wishes images moon shayari) चांद सा हसीन मानते हैं। तो झट से उन्हें भेज दें चांद पर कही कुछ चुनिंदा प्यार भरी शायरियां -

Karwa chauth chand par shayari in Hindi

1. ऐ काश हमारी किस्मत में ऐसी भी एक शाम आए,

एक चांद फलक से झांक रहा हो, और दूसरा अपनी छत पर आ जाए..

2. चाँद भी हैरान… दरिया भी परेशानी में है,

अक्स किस का है ये इतनी रौशनी पानी में है..

3. चांद की खूबसूरती की किसी से क्या तुलना करें? वो पूरा होकर कितना प्यारा लगता होगा, जब आधे ने ही सबको इतना दीवाना बना रखा है..

4. एक अदा आपकी दिल चुराने की,

एक अदा आपकी दिल में बस जाने की,

चेहरा आपका चाँद सा और एक…

हसरत हमारी उस चाँद को पाने की।

5. चाँद में नज़र कैसे आए तेरी सूरत मुझको,

आँधियों से आसमाँ का रंग मैला हो गया..

Karwa chauth moonrise, Hindi Love Shayari

6. दिन में चैन नहीं ना होश है रात में

खो गया है चाँद भी देखो बादल के आगोश में।

7. तेरे वास्ते फलक से मैं चांद लाऊंगा,

सोलह-सतरह सितारें संग बांध लाऊंगा..

8. चांद की खूबसूरती को मैं चंद अल्फाजो में कैसे पीरो दूं? उसका हुस्न तो ऐसा है कि दाग भी उसके ऊपर लगकर यू इतरा जाते हैं।

9. चांद सी महबूबा होगी, ऐसा मैने सोचा था.. हां तुम बिल्कुल वैसी हो ..

10. मैने पूछा चांद से कि देखा है कहीं मेरे यार सा हसीन, चांद ने कहा चांदनी की कसम.. नहीं, नहीं, नहीं..

बेशक करवा चौथ पर चांद की सुंदरता का दीदार करते हुए अपने चांद को झट से भेज डालें ये प्यारभरी शायरियां।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article