लाइफस्टाइल

अदिति राव हैदरी ने नवरात्रि के लिए सेट किया नया ट्रेंड, लहंगा-साड़ी छोड़ इस बार गरबा में ट्राय करें ये गरारा सेट

Aditi Rao Hydari, अदिति राव हैदरी: बॉलीवुड ब्यूटी अदिति राव हैदरी अक्सर ही अपने इंडियन कुर्ता लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में अदिति ने बहुत ही सुंदर गरारा-कुर्ती पहन फोटोज शेयर की हैं। देखें लुक डिटेल्स।

Image

Aditi Rao Hydari Bandhani Sharara Kurti Look

Aditi Rao Hydari Bandhani Gharara Suit: नवरात्रि आते ही सबसे पहले दिमाग में रंग-बिरंगे लहंगे, साड़ी और चनिया चोली घूमने लगते हैं। लेकिन अगर इस बार गरबा नाइट के लिए कुछ ऐसा पहनना है जो पारंपरिक भी लगे और थोड़ा हटकर भी हो, तो अदिति राव हैदरी का लेटेस्ट गरारा कुर्ती वाला लुक अच्छा फैशन आइडिया दे सकता है। उन्होंने जिस तरह गरारा सेट को कैरी किया है, उसमें देसी अंदाज के साथ आज का मॉडर्न स्टाइल भी दिखाई देती है।

खास बात यह है कि यह ऐसा पहनावा है जिसमें तैयार होने के बाद आपको बार-बार अपने कपड़े संभालने की चिंता कम होगी। गरबा की घूमती रात, दोस्तों के साथ तस्वीरें और लगातार डांस, इन सबके लिए यह सिल्हूट काफी दिलचस्प विकल्प बन सकता है। यानी इस बार नवरात्रि में अगर लहंगा अलमारी में ही रहने दें और कुछ नया आजमाएं, तो गरारा सेट आपकी उत्सव वाली अलमारी में अपनी जगह बना सकता है।

अदिति का गरारा सेट

अदिति ने हल्के रंग के फिटेड कुर्ते को गहरे बांधनी बैंगनी और सफेद प्रिंट वाले गरारे के साथ जोड़ा है। कुर्ते का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह सजावटी है, जिस पर छोटे-छोटे पारंपरिक पैटर्न दिखाई देते हैं। इसकी चमकदार कारीगरी लुक को त्योहार वाला एहसास देती है, लेकिन कपड़ा जरूरत से ज्यादा भारी नहीं लगता।

नीचे पहना गया गरारा इस पूरे पहनावे की असली खासियत है। बैंगनी बेस पर सफेद पारंपरिक प्रिंट और चौड़ा, खुलता हुआ आकार इसे खूबसूरत देसी अंदाज देता है। गरारे की सिलवटें चलते समय अच्छी तरह खुलती हैं, इसलिए गरबा के लिए भी ये आउटफिट एकदम परफेक्ट हो सकता है।

स्टाइलिंग टिप्स

इस तरह के सेट की खूबसूरती यह है कि इसे बहुत ज्यादा गहनों या भारी दुपट्टे की जरूरत नहीं पड़ती। अदिति ने बालों को पीछे बांधकर लुक को साफ-सुथरा रखा है। कानों में छोटे लेकिन चमकदार झुमके उनके चेहरे को खूबसूरत तरीके से उभारते हैं।

मेकअप भी बहुत ज्यादा नहीं है। हल्की चमक वाली त्वचा, सधी हुई आंखें और न्यूड टोन के होंठ पूरे लुक को संतुलित रखते हैं। पैरों में गोल्डन फ्लैट्स पहनकर उन्होंने देसी कपड़ों के साथ आराम को भी जगह दी है।

जरूर ही आपको इस नवरात्रि ऐसे वाले आउटफिट लुक को रिक्रिएट करना ही चाहिए। गुजराती स्टाइल बांधनी प्रिंट और मॉडर्न सिल्हूट लुक को क्लासिक बना रहे हैं। आप इसके साथ रंगीन चूड़ियां, छोटी बिंदी और झुमके जोड़कर अपना लुक और नवरात्रि वाला बना सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article