Happy Karwa Chauth 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: करवा चौथ पर पार्टनर को खूब खुश करना चाहते हैं, तो ये शायराना अंदाज में करवा चौथ की बधाई देना एकदम ही शानदार हो सकता है। यहां देखें हिंदी में करवा चौथ की बेहतरीन शायरियां, जिन्हें आप अपने पार्टनर के फोन पर भेज करवा चौथ की ढेर ढेर सारी शुभकामनाएं दे सकते हैं। इस साल करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। अगर आप भी अपने पार्टनर की लंबी उम्र और खुशहाल शादीशुदा जीवन चाहते हैं, तो ये करवा चौथ की शायरियां आपके लिए काम की हो सकती हैं।
Karwa chauth shayari for husband, Karva chauth 2023 Shayari in Hindi
1. ख़ुशी से दिल को आबाद करना
ग़म को दिल से आज़ाद करना
बस एक गुज़ारिश है आपसे
ज़िन्दगी भर मुझे ऐसे ही प्यार करना.
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
2. चांद की रौशनी यह पैग़ाम लाई
करवाचौथ पर सबके मन में ख़ुशियां छाईं
सबसे पहले हमारी तरफ़ से
आपको करवाचौथ की बधाई.

Karwa chauth shayari for husband
3. व्रत रखा है मैंने
बस एक प्यारी सी ख़्वाहिश के साथ,
हो लम्बी उम्र तुम्हारी और
हर जन्म मिले हमें एक-दूसरे का साथ.
4. अपने हाथों में चूड़ियां सजाये
माथे पर पिया के नाम का सिन्दूर लगाए
निकली हर सुहागन चांद के इंतज़ार में
भगवान करे उनकी हर मनोकामना पूरी जाए..

Happy Karva Chauth shayari
5. पिया प्रेम का त्यौहार आया
आओ सखी मंगलगीत गाएं
पिया का संग बना रहे
हरदम आओ सखी करवाचौथ मनाएं..

Karwa chauth shayari in hindi
6. करवा चौथ ता व्रत रखती हूं,
सजती हूं पिया के लिए,
आज पिया साथ रहे मेरे
और क्या चाहिए ज़िन्दगी के लिए !!
हैप्पी करवा चौथ...

Hindi shayari Karwa chauth 2023
7. सपने में भी आपकी ये जोड़ी कभी न टूटे,
प्रार्थना यही कि एक-दूजे से आप कभी न रूठे,
दो जिस्म एक जान बनकर
यूं ही बीत जाए ज़िंदगानी

Happy Karva chauth 2023 wishes, whatsapp status
अब तो आ ही गया चांद
सनम तुम भी आ जाओ
बनकर धड़कन सीने में मेरे
ऐसे मेरे चांद तुम समा जाओ.
