बॉलीवुड एक्ट्रेस Karishma Kapoor अपने क्लासी स्टाइल और एवरग्रीन ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। लेकिन हाल ही में सामने आई उनकी कुछ तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। गोल्डन आउटफिट और ग्लैमरस लुक के बावजूद, लोगों का ध्यान उनके मेकअप पर ज्यादा गया। करिश्मा के इस लेटेस्ट लुक को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। कई नेटिजन्स ने उन्हें कमेंट में 'बूढ़ी' और 'भूत' जैसी चीजें तक कह दी।
यह भी पढ़ें - गर्मी की बेस्ट Salwar कौन सी है
हालांकि कुछ फैंस ने उनके एलिगेंस की तारीफ भी की। लेकिन उनका ये मेकअप लुक काफी चर्चा का विषय बन गया। आमतौर पर करिश्मा नो मेकअप लुक ही रखती हैं लेकिन इस लुक में उन्होने हैवी मेकअप किया। जो वाकई उनकी नैचुरल ब्यूटी को छुपा रहा है। दरअसल, सही मेकअप लुक को एन्हांस करता है, लेकिन अगर वही ज्यादा हैवी या गलत तरीके से अप्लाई हो जाए, तो पूरा लुक बिगड़ सकता है। शायद ऐसा ही कुछ करिश्मा के लेटेस्ट लुक के साथ भी हो गया।देखें मेकअप की ऐसी गलतियां, जिन्हें आपको करने से बचना ही चाहिए।

Karisma Kapoor Trolled
करिश्मा कपूर का लेटेस्ट लुक
तस्वीरों में करिश्मा कपूर ने शिमरी गोल्डन आउटफिट पहना है, जो काफी ग्लैमरस और पार्टी-रेडी लग रहा है। उनके बाल स्लीक और खुले हुए हैं, और उन्होंने स्टेटमेंट इयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया है। पहली नजर में लुक रॉयल और स्टाइलिश लग रहा है। लेकिन क्लोज-अप में मेकअप थोड़ा ज्यादा हैवी और केकी नजर आ रहा है।
यहां हुई Karishma Kapoor से गलती
1. केकी बेस (Cakey Foundation)
उनके चेहरे पर फाउंडेशन की लेयर काफी मोटी दिख रही है, जिससे स्किन नैचुरल नहीं लग रही। इससे चेहरे की फाइन लाइन्स और टेक्सचर ज्यादा हाइलाइट हो रहे हैं।
2. ओवर कंसीलिंग
आंखों के नीचे कंसीलर जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया गया लगता है, जिससे अंडर-आई एरिया पैची और ड्राय दिख रहा है।
3. हेवी आई मेकअप
आईशैडो और लाइनर दोनों ही काफी बोल्ड हैं, जिससे लुक थोड़ा ओवरपावरिंग लग रहा है। बैलेंस की कमी साफ नजर आती है।
4. हाइलाइट और कंटूर का ओवरयूज
चेहरे पर कंटूर और हाइलाइट दोनों ज्यादा इस्तेमाल किए गए हैं, जिससे फीचर्स शार्प की बजाय हार्श दिख रहे हैं।
5. लिपस्टिक और बेस का मिसमैच
लिप कलर और फेस बेस में सही हार्मनी नहीं दिखती, जिससे पूरा लुक थोड़ा अनइवन लगता है।
यह भी पढ़ें - राहा को एक्ट्रेस नहीं ये बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट
इन चीजों को कर लें नोट
मेकअप में बैलेंस बेहद जरूरी होता है। अगर आप परफेक्ट मेकअप लुक चाहते हैं, तो लाइट और बिल्डेबल मेकअप करें और स्किन को पहले अच्छे से मॉइस्चराइज करें। फाउंडेशन, कंसीलर और कंटूर की सही ब्लेंडिंग लुक को नैचुरल बनाती है। साथ ही एक समय पर केवल एक फीचर को हाईलाइट करें और अपनी स्किन टोन के अनुसार सही प्रोडक्ट व शेड चुनें, ताकि मेकअप ओवर या आर्टिफिशियल न लगे।
