राहा को एक्ट्रेस नहीं ये बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट, आप बच्चों को करियर सेलेक्ट करने में कैसे करें गाइड

आलिया भट्ट ने एक हालिया इंटरव्यू में रिवील किया कि, वे बेटी राहा को एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ और बनते देखना चाहती हैं। उनका मानना है कि बच्चों की रुचि, टैलेंट और पसंद को समझकर ही उन्हें सही दिशा देनी चाहिए। जानिए बच्चों को करियर चुनने में कैसे करें सही गाइड।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 29 2026, 14:39 IST
क्या बनेंगी राहा कपूरImage Credit : Instagram/Canva01 / 07

क्या बनेंगी राहा कपूर

आलिया भट्ट ने हाल ही में रिवील किया कि, उनकी और रणबीर कपूर की लाडली बिटिया राहा बड़ी होकर एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक एथलीट बन सकती हैं। क्योंकि वे अभी से काफी कम्पीटिटिव हैं, वहीं वे राहा को इसी दिशा में हल्का फुल्का पुश भी करती हैं। ऐसे में आप भी अपने बच्चों को सही करियर चुनने में गाइड कर सकते हैं। बस इन चीजों का ध्यान रखें -

1. रुचि और पसंद को समझेंImage Credit : Instagram/Canva02 / 07

1. रुचि और पसंद को समझें

हर बच्चा अलग होता है। उसकी रुचि (इंटरेस्ट) किस चीज में है जैसे आर्ट, साइंस, स्पोर्ट्स या टेक्नोलॉजी—इसे ध्यान से समझें। जब बच्चा अपनी पसंद की फील्ड में जाता है, तो वह बेहतर परफॉर्म करता है।

स्किल्स और स्ट्रेंथ पहचानेंImage Credit : Instagram/Canva03 / 07

स्किल्स और स्ट्रेंथ पहचानें

बच्चे की ताकत (Strength) और स्किल्स पर फोकस करें। कोई बच्चा क्रिएटिव होता है, तो कोई एनालिटिकल। उसी के हिसाब से करियर विकल्प सुझाएं।

दबाव न बनाएंImage Credit : Instagram/Canva04 / 07

दबाव न बनाएं

अपने अधूरे सपनों को बच्चों पर थोपना सही नहीं है। उन्हें खुद फैसला लेने का मौका दें और केवल गाइड करें, मजबूर न करें।

करियर ऑप्शंस की सही जानकारी देंImage Credit : Instagram/Canva05 / 07

करियर ऑप्शंस की सही जानकारी दें

आज के समय में पारंपरिक करियर के अलावा भी कई नए विकल्प मौजूद हैं। बच्चे को अलग-अलग करियर के बारे में जानकारी दें, ताकि वह सही निर्णय ले सके।

एक्सपोजर और एक्सपीरियंस दिलाएंImage Credit : Instagram/Canva06 / 07

एक्सपोजर और एक्सपीरियंस दिलाएं

इंटर्नशिप, वर्कशॉप या छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स के जरिए बच्चों को अलग-अलग फील्ड का अनुभव दिलाएं। इससे उन्हें समझ आएगा कि उन्हें क्या पसंद है।

प्रोफेशनल गाइडेंस लेंImage Credit : Instagram/Canva07 / 07

प्रोफेशनल गाइडेंस लें

जब बच्चे थोड़े बड़े हो जाएं और आपको जरूरत पड़े तो करियर काउंसलर की मदद ले सकते हैं। एक्सपर्ट की सलाह बच्चों को सही दिशा देने में काफी मददगार होती है। हालांकि बहुत कम उम्र में बच्चों पर करियर का दबाव न डाले, उन्हें खुद को एक्सप्लोर करने दें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!