गर्मी आते ही वॉर्डरोब का पूरा मूड बदल जाता है। भारी और टाइट कपड़ों की जगह अब चाहिए कुछ हल्का, फ्लोई और ब्रीदेबल, जो आपको पूरे दिन कूल और स्टाइलिश बनाए रखे। अगर आप भी इस सीजन में कम्फर्ट के साथ एलिगेंस कैरी करना चाहती हैं, तो फर्शी सलवार (Farshi Salwar) आपके लिए एक परफेक्ट फैशनेबल ऑप्शन हो सकता है। इसका ढीला-ढाला, फ्लोई सिल्हूट न सिर्फ देखने में बेहद रॉयल और ग्रेसफुल लगता है, बल्कि गर्मी में आपको एक अलग ही कूलिंग फील देता है।
यह भी पढ़ें - पैकेट वाली दाल खरीदते वक्त न करें ये गलती
यही वजह है कि आजकल फर्शी सलवार तेजी से ट्रेंड में आ रही है, खासकर उन महिलाओं के बीच जो ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ना पसंद करती हैं।
चाहे कैज़ुअल आउटिंग हो या कोई खास मौका, फर्शी सलवार आपको हर जगह क्लासिक स्टाइल देती है। इस समर अगर आप अपने लुक को अपग्रेड करना चाहती हैं, तो ये स्टाइल आपके वॉर्डरोब में जरूर होना चाहिए।
क्यों है फर्शी सलवार गर्मियों के लिए बेस्ट?
फर्शी सलवार का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका ढीला और फ्लोई पैटर्न है। इसमें पैरों के पास ज्यादा घेर होता है, जिससे हवा आसानी से पास होती रहती है और गर्मी कम लगती है। इसके अलावा, यह सलवार आम सलवार या चूड़ीदार के मुकाबले ज्यादा आरामदायक होती है।

Farsi Salwar Design
कितने मीटर कपड़े में बनती है फर्शी सलवार?
फर्शी सलवार बनाने के लिए आमतौर पर 3 से 4 मीटर कपड़ा लगता है। अगर आप ज्यादा घेर और फ्लो चाहती हैं, तो 4 मीटर कपड़ा लेना बेहतर रहता है। वहीं सिंपल और कम घेर वाली फर्शी सलवार के लिए 3 मीटर कपड़ा भी काफी होता है।
कौन सा फैब्रिक चुनें?
गर्मियों में सही फैब्रिक का चुनाव बेहद जरूरी है। अगर आप इन गर्मियों में कूल लुक के लिए फर्शी सलवार सिलवा रही हैं, तो आपके लिए ये वाले कपड़े चुनना बेस्ट सकता है -
कॉटन
मुलमुल
रेयॉन
लिनन
ये सभी फैब्रिक हल्के होते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं।
कैसे मिलेगा बेस्ट समर लुक
- हल्के और पेस्टल कलर्स जैसे सफेद, मिंट ग्रीन, बेबी पिंक या स्काई ब्लू चुनें।
- इसके साथ शॉर्ट कुर्ती या स्ट्रेट कुर्ती पेयर करें।
- मिनिमल ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल लुक को और फ्रेश बनाएगा।
- फ्लैट्स या जुत्ती पहनकर आप अपने आउटफिट को पूरा कर सकती हैं।
