लाइफस्टाइल

Kareena Kapoor Favorite Khichdi: पटौदियों की बहुरानी करीना को खूब पसंद है ये वाली खिचड़ी, देखें कैसे बनती है, खिचड़ी रेसिपी

Kareena Kapoor Favorite Khichdi Recipe (करीना कपूर फेवरेट खिचड़ी रेसिपी): बॉलीवुड ब्यूटी करीना कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर देखें की करीना को खाने में सबसे ज्यादा क्या पसंद है। देखें उनकी फेवरेट खिचड़ी कौन सी है, करीना कपूर स्पेशल खिचड़ी कैसे बनाते हैं।

Image

Kareena Kapoor Favorite Khichdi Recipe

Kareena Kapoor Favorite Khichdi Recipe (करीना कपूर फेवरेट खिचड़ी रेसिपी): करीना कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही है, बॉलीवुड की बेबो की खूबसूरती के साथ साथ उनके खानपान की भी अक्सर ही चर्चा होती रहती है। करीना कपूर बहुत बड़ी फूडी है लेकिन वे संतुलन वाली देसी डाइट लेना पसंद करती हैं। करीना को घर की देसी खिचड़ी खूब पसंद है। वे हर दो चार में सिंपल सादी दाल खिचड़ी खाना पसंद करती हैं। जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ सेहत के लिए बेस्ट और जल्दी से बन जाने वाली भी है। करीना खिचड़ी को अपना कम्फर्ट फूड कहती हैं। आप भी करीना की फेवरेट खिचड़ी खाना चाहते हैं। तो ये वाली रेसिपी फॉलो कर सकते हैं।

दाल खिचड़ी बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • एक कप अरहर की दाल
  • एक कप चावल
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच हींग
  • नमक
  • दो लौंग
  • घी
  • दालचीनी
  • कालीमिर्च
  • लाल मिर्च
  • हरी मिर्च बारीक कटे हुए प्याज
  • बारीक कटी हुई लहसुन
  • टमाटर
  • मिर्ची पाउडर
  • जीरा

खिचड़ी की विधि

सिंपल और टेस्टी वाली खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाल और चावल दोनों को ही साफ पानी से करीब दो तीन बार धो लेना होगा। फिर एक बार जब आप दाल और चावल को धो लें फिर आपको एक कूकर में दाल, चावल, हल्दी, हींग, नमक संग करीब चार से पांच कप पानी मिलाना होगा। कूकर में सारी सामग्री मिला देने के बाद आपको कूकर को तीन सीटी आने तक पकाना है। ऐसे तीन सीटी आने तक आपके दाल चावल बहुत ही बेहतरीन तरीके से पक जाएंगे। अब खिचड़ी में तड़का लगाने के लिए आपको सबसे पहले एक कढ़ाई लेनी है और उसमें घी या तेल गर्म कर लेना है। तेल घी गर्म हो जाने के बाद जीरा, लहसुन, प्याज, आलू, मिर्च, टमाटर समेत आपको खिचड़ी में जो भी सब्जियां डालनी है, वो डालकर अच्छे से थोड़ा फ्राई कर लीजिए। आप इसके अलावा भी अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। एक बार जब सारी सब्जियां पक जाएं, तब कढाई में दाल चावल मिलाकर अच्छे से उन्हें भी थोड़ा फ्राई कर लें। या फिर आप तड़के को भी कूकर में जोड़ सकते हैं, करीब दो मिनट के लिए थोड़ा चलाने के बाद आपकी खिचड़ी तैयार हो जाएगी।

इस सिंपल लजीज खिचड़ी को करीना पापड़ और अचार के साथ खाना पसंद करती हैं। आप दही, आचार, नमकीन संग गरमा गरम सर्व कर सकते हैं और खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article