लाइफस्टाइल

सोना-चांदी छोड़ गले में पौधा लटकाए घूमते हैं जैकी श्रॉफ, क्या है ये नया ट्रेंड, फैशन लवर्स को खूब आएगा पसंद

जैकी श्रॉफ का गले में पौधा लटकाने वाला अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह सिर्फ फैशन नहीं बल्कि पर्यावरण के प्रति उनका संदेश भी है। उनका Plant Necklace स्टाइल और प्रकृति प्रेम का अनोखा मेल बन गया है।

Image

Jackie Shroff Plant Necklace

बॉलीवुड में फैशन की बात हो तो आमतौर पर महंगे गहने, लग्जरी घड़ियां और डिजाइनर एक्सेसरीज चर्चा में रहती हैं। लेकिन जैकी श्रॉफ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्टाइल का मतलब सिर्फ महंगी चीजें पहनना नहीं होता। बीते कुछ सालों में अभिनेता को गले में एक छोटा-सा पौधा लटकाए देखा गया, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - G7 में छाया इटली की प्रधानमंत्री का पावर लुक

जैकी श्रॉफ लंबे समय से पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते रहे हैं। यही वजह है कि उनका यह अनोखा Plant Necklace सिर्फ एक फैशन एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक विचार भी है। सोशल मीडिया पर फैंस इसे उनके भिडू स्वैग का नया रूप बता रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जैकी श्रॉफ ही ऐसे शख्स हैं जो एक साधारण पौधे को भी फैशन स्टेटमेंट बना सकते हैं।

Jackie Shroff Paudha Necklace

Jackie Shroff Paudha Necklace

क्या है Plant Necklace?

जहां कई सेलिब्रिटी अपने लुक से ट्रेंड सेट करते हैं, वहीं जैकी का यह अंदाज एक सामाजिक संदेश भी देता है। वे अक्सर पब्लिक इवेंट्स और फंक्शन्स में पौधे बांटते और लोगों को हरियाली बढ़ाने के लिए प्रेरित करते दिखाई देते हैं। और अपने इसी विचार को फैशन के साथ जोड़ने वाला उनका अंदाज खासा पसंद किया जा रहा है। जैकी अपने प्लांट नेकलेस में गले में डोरी से एक छोटा सा गमला पहनते हैं। जो काफी ज्यादा कूल नजर आता है और इसके पीछे बहुत ही अच्छा भाव भी छिपा हुआ है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - फादर्स डे गिफ्ट आइडियाज 2026

आप कैसे कर सकते हैं स्टाइल?

अगर आप इस ट्रेंड से प्रेरित हैं तो सीधे पौधा लटकाना जरूरी नहीं। आप पौधों से प्रेरित पेंडेंट, वुडन एक्सेसरीज, लीफ मोटिफ नेकलेस या इको-फ्रेंडली ज्वेलरी चुन सकते हैं। यह लुक खासतौर पर कॉटन कुर्ते, लिनेन शर्ट और कैजुअल आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है।

सस्टेनेबल फैशन की ओर बढ़ता कदम

आज फैशन इंडस्ट्री में सस्टेनेबिलिटी बड़ा विषय बन चुकी है। लोग ऐसी चीजों को पसंद कर रहे हैं जो प्रकृति के करीब हों। जैकी श्रॉफ का यह अंदाज भी उसी सोच को बढ़ावा देता है कि फैशन सिर्फ खूबसूरत दिखने के लिए नहीं, बल्कि सकारात्मक संदेश देने का माध्यम भी हो सकता है।

अगर आप यूनीक फैशन और स्टाइल के फॉलोवर हैं, तो आपके लिए जैकी दादा का ये वाला आइकॉनिक प्लांट नेकलेस ट्राय करना तो बनता ही है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article