दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं की मौजूदगी वाले G7 शिखर सम्मेलन में सिर्फ राजनीतिक चर्चाएं ही नहीं, बल्कि नेताओं के अंदाज और व्यक्तित्व ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस बार इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी मेलोनी अपने दमदार भाषणों के साथ-साथ अपने स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरे फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहीं। उन्होंने एक क्लासिक पैंटसूट और टाई पहनकर यह दिखाया कि फैशन सिर्फ खूबसूरती का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्वऔर नेतृत्व का भी प्रतीक हो सकता है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बच्चों को स्कूल के लिए कैसे तैयार करें
पैंटसूट और टाई में इटली की प्रधानमंत्री
G7 सम्मेलन के दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने टौप शेड का स्लीक ब्लेज़र, मैचिंग ट्राउजर और सफेद बटन डाउन शर्ट के साथ टाई कैरी की। यह लुक एकदम सिंपल और प्रोफेशनल नजर आया। राजनीति में कपड़े अक्सर बिना कुछ कहे बहुत कुछ कह जाते हैं। मेलोनी का यह लुक भी आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का संदेश देता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी उपस्थिति सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि विजुअल रूप से भी प्रभावशाली रही।
पावर ड्रेसिंग का बदलता ट्रेंड
फैशन का राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान है। मेलोनी ने अपने पहले Cabinet की बैठक में भी एक आर्मानी आउटफिट पहना था, जो उनके राजनीतिक स्टाइल को दर्शाता है।
पिछले कुछ सालों में बढ़ी लोकप्रियता
फैशन इंडस्ट्री में भी टेलर्ड पैंटसूट और टाई का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। कई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज और फैशन आइकॉन इस स्टाइल को अपना चुके हैं। यही वजह है कि यह लुक अब रनवे से निकलकर कॉर्पोरेट और पब्लिक लाइफ का हिस्सा बन गया है।
रंगों के जरिए भी देती हैं संदेश
जॉर्जिया मेलोनी मेलोनी के फैशन में एक खास बदलाव देखने को मिला है। राजनीतिक करियर के शुरुआती दौर में जहां वे अपेक्षाकृत चमकीले रंगों में नजर आती थीं, वहीं अब वे गहरे और न्यूट्रल रंगों को प्राथमिकता देती हैं। ऐसे रंग गंभीरता, स्थिरता का संकेत माने जाते हैं।
क्यों चर्चा में है यह लुक?
G7 जैसे वैश्विक मंच पर पैंटसूट और टाई पहनना सिर्फ एक फैशन चॉइस नहीं माना जा रहा। यह उस बदलती सोच का प्रतीक है जिसमें महिलाएं अपनी शर्तों पर नेतृत्व और स्टाइल दोनों को परिभाषित कर रही हैं।
