लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में क्रिसमस के मौके पर घूमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़, जानें- किराया समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 19, 2022, 04:32 PM IST

IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh Shimla Manali Chandigarh Ex Pune: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज पुणे से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूम सकेंगे। इस टूर का ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। टूर इसी महीने की 24 तारीख से शुरू होगा और 30 दिसंबर को खत्म होगा।

Image

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में क्रिसमस के मौके पर घूमें हिमाचल प्रदेश।

Photo : iStock

IRCTC Tour Package For Himachal Pradesh Shimla Manali Chandigarh Ex Pune: दिसंबर महीने (December Month) के आखिरी कुछ दिनों में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने पुणे (Pune) से एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिसे उन्होंने BEST OF HIMACHAL EX PUNE नाम दिया है। ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। इस टूर पैकेज में आप डीलक्स होटल (Deluxe Hotel) में रहेंगे, जिसमें आप 2 रात शिमला (Shimla) में, 3 रात मनाली (Manali) में और 1 रात चंडीगढ़ (Chandigarh) में रहेंगे।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज पुणे से शुरू होगा। इस टूर पैकेज में आप शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घूम सकेंगे। इस टूर का ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा। टूर इसी महीने की 24 तारीख से शुरू होगा और 30 दिसंबर को खत्म होगा। पुणे से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से पुणे आपको इंडिगो एयरलाइंस से ले जाया जाएगा। मील में आप 6 ब्रेकफास्ट और 6 डिनर मिलेंगे।

क्रिसमस के मौके पर घूमें शिमला, मनाली और चंडीगढ़

इस टूर पैकेज की प्राइस की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको ये टूर पैकेज 54,400 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल शेयरिंग पर ये 41,100 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग पर 39,300 रुपए का पड़ेगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 33,400 रुपए, 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 32, 400 रुपए और 2 साल से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 25,200 रुपए का पड़ेगा।

2-4 साल की उम्र के बच्चे के किराए को बुकिंग के समय आईआरसीटीसी ऑफिस में कैश जमा करना होगा। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article