Best Places to visit near Mumbai: हफ्ते में 5 दिन काम करने के बाद वीकेंड (Weekend) में हर कोई घूमने का प्लान करता है। अगर आप मुंबई (Mumbai) में रहते हैं तो वीकेंड में यहां से 100 से 200 किलोमीटर की रेंज में घूमने की कई जगहें हैं, जहां जाकर आप अपना वीकेंड एन्जॉय कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के आसपास घूमने की कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।
लोनावाला
लोनावाला सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है, जो आपको महानगरों की भीड़-भाड़ से दूर ले जाता है। ये महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। ये हिल स्टेशन मुंबई के महानगरीय शहर से 96 किलोमीटर पूर्व और आधुनिक पुणे शहर से 64 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। लोनावाला को लोकप्रिय रूप से "गुफाओं का शहर" और "सह्याद्री का गहना" कहा जाता है।
अलीबाग
महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में बसा एक छोटा सा तटीय शहर अलीबाग बहुत ही लोकप्रिय जगह है। वीकेंड और सालभर में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण इसे 'मिनी-गोवा' भी कहा जाता है। अलीबाग मुंबई से लगभग 96 किमी और पुणे से 150 किलोमीटर दूर स्थित एक छोटा शहर है। अलीबाग अपने खूबसूरत समुद्र तटों और प्राचीन किलों के लिए जाना जाता है।
नासिक
मुंबई से 182 किलोमीटर की दूर पर स्थित नासिक महाराष्ट्र के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक धार्मिक शहर है। नासिक को भारत की वाइन कैपिटल कहा जाता है और ये गोदावरी नदी के तट पर स्थित है। नासिक अपने विभिन्न शासकों के शासनकाल के दौरान निर्मित कई मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, जिन्हें नासिक हॉलिडे पैकेज के हिस्से के रूप में देखा जा सकता है।
इगतपुरी
मुंबई से 136 किलोमीटर की दूरी पर इगतपुरी महाराष्ट्र के नासिक जिले का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर है। ये महाराष्ट्र के टॉप हिल स्टेशनों में से एक है और मुंबई के साथ-साथ पुणे से सबसे फेसस गेटवे में से एक है। चारों ओर से पहाड़ों से घिरा पहाड़ी शहर सुरम्य सुंदरता से समृद्ध है और उन लोगों के लिए एक आदर्श स्थान है जो इगतपुरी टूर पैकेज के हिस्से के रूप में प्रकृति की गोद में कुछ समय बिताना चाहते हैं।
