लाइफस्टाइल

जनवरी में IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें सिंगापुर और मलेशिया, जानें-टिकट प्राइस समेत सभी जरूरी जानकारी

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 11, 2022, 03:50 PM IST

IRCTC Singapore Malaysia Air Tour Package: आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। टूर पैकेज की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी। इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट को होगा। वहीं मील प्लान में तीनों टाइम (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) शामिल रहेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत अगले साल 18 जनवरी से होगी।

Image

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें सिंगापुर और मलेशिया।

Photo : iStock

IRCTC Singapore Malaysia Air Tour Package: अगर आप अगले साल जनवरी महीने में विदेश (Foreign) घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने सिंगापुर (Singapore) और मलेशिया (Malaysia) के लिए एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) निकाला है, जिससे आप यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम Enchanting Singapore and Malaysia है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का है। टूर पैकेज की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से होगी। इस टूर पैकेज में आप सिंगापुर और मलेशिया घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट को होगा। वहीं मील प्लान में तीनों टाइम (ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर) शामिल रहेगा। इस टूर पैकेज की शुरुआत अगले साल 18 जनवरी से होगी।

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में घूमें सिंगापुर और मलेशिया

अगर हम इस टूर पैकेज की किराये की बात करें तो सिंगल लेने पर ये टूर पैकेज आपको 1,35,000 रुपए का पड़ेगा। वहीं डबल या ट्रिपल शेयरिंग पर आपको 1,15,500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर आपको 1,03,700 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 92,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं बुकिंग के समय आईआरसीटीसी की ओर से 2 साल से कम उम्र के बच्चे के किराए की सलाह दी जाएगी।

इस टूर पैकेज में सिंगापुर और मलेशिया के लिए वीजा फीस शामिल हैं। एसी डीलक्स बस में सड़क के रास्ते से कुआलालंपुर से सिंगापुर ले जाया जाएगा। साथ ही 70 साल से कम उम्र के यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस टूर पैकेज में शामिल हैं। अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक करना होगा।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article