लाइफस्टाइल

वैलेंटाइन डे पर IRCTC के इस टूर पैकेज में घूमें केरल, बस इतने खर्च करने होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jan 30, 2023, 04:58 PM IST

IRCTC Air Tour Package For Kerala From Kolkata in Valentine Day Week:​ आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज कोलकाता से 11 फरवरी को शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और कोलकाता से कोचीन आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा।

Image

IRCTC Air Tour Package For Kerala

Photo : iStock

IRCTC Air Tour Package For Kerala From Kolkata in Valentine Day Week: वैलेंटाइन डे (Valentine Day) में अब महज दो हफ्ते का समय रह गया है। अगर आप भी अपनी वाइफ (Wife) या फिर गर्लफ्रेंड (GirlFriend) के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपके मतलब की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) एक एयर टूर पैकेज (Air Tour Package) लेकर आया है, जिसमें वैलेंटाइन डे वीक (Valentine Day Week) पर आप केरल के कई शहरों में घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज का नाम KERALA WONDERS/EHA009D है।

आईआरसीटीसी का ये एयर टूर पैकेज 7 रात और 8 दिन का है। ये एयर टूर पैकेज कोलकाता से 11 फरवरी को शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और कोलकाता से कोचीन आना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। इस टूर पैकेज में आप कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी, त्रिवेंद्रम/कोवलम, अल्लेप्पी/कुमारकोम, और कोचीन घूम सकेंगे। मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।

अगर आप इस टूर पैकेज को लेना चाह रहे हैं तो सिंगल बुक करने पर 59,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 41,500 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 38,700 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 32,300 रुपए और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 29,700 रुपए खर्च करने होंगे।

अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आपको इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से बुक करा सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article