Yoga Day Slogans: कल दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाएगा। यह दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक करने का होता है। योग दिवस (Yoga Diwas 2024) के मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में योग शिविर का आयोजन किया जाता है और लोगों को योग करने के लिए जागरूक किया जाता है। योग दिवस के मौके पर कई तरह के स्लोगन्स भी पढ़े जाते हैं ताकि योग के फायदे के बारे में बताया जा सके। योग दिवस (Yoga Diwas के मौके पर अपनों में जागरूकता बढ़ाने के लिए लोग स्लोगन भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों के बीच जोग को लेकर जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं तो ये स्लोगन भेज सकते हैं। यहां आप योग दिवस के लिए नारे और स्लोगन भेज सकते हैं।
Yoga Day 2024 Slogans in Hindi (योग दिवस के नारे)
1. शरीर रहेगा निरोग, जो मानव करेगा योग।
2. योग का महत्व जानकर हम, अपनी चेतना जगाएंगे।
3. योग का महत्व जानें, इसे अपने जीवन का एक अभिन्न अंग मानें।
4. रोगमुक्त समाज बनाएंगे, हम योग को खुलकर अपनाएंगे।
5. योग को स्वीकार करो, निज यश का विस्तार करो।
6. योग मानव का सम्मान बढ़ाता है, योग ही मानव मन की पीड़ाएं मिटाता है।
7. योग समाज में शांति की, सच्ची और पक्की बुनियाद है।
8. समाज को हमने जगाना है, योग के माध्यम से हमें निज जीवन श्रेष्ठ बनाना है।
9. समाज को सशक्त कर के, योग से निरोग बनेंगे हम।
10. आओ मिलकर योग अपनाएं, जीवन को अपने स्वस्थ बनाएं।
11. तन-मन स्वस्थ बनाएं, योग को अपनाएं।
12. आज एक संकल्प करें, योगमय हर पल करें।
13. योग को जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है, योग से ही सुरक्षित अपना भविष्य है।
14. योग का दीपक जलाएंगे, हम अपने जीवन को खुशहाल बनाएंगे।
15. योग की शक्ति से ही, हम जग में जाने जाएंगे।
16. योग को अपनाएं, भारत को विश्वगुरु बनाएं।
17. योग से ही होगा यश का विस्तार, योग ही करेगा आपका चरित्र निर्माण।
18. योग को स्वीकार करें, निज स्वास्थ्य का उद्धार करें।
19. योग से भारत अपना, स्वर्णिम इतिहास दोहराएगा।
20. योग हमारी धरोहर हैं, जिसने हमें जीना सिखाया है।
21. योग से हमारा प्रताप है, योग खुशियों का एहसास है।
22. आओ मिलकर करें प्रयास, योग से जीवन को करें निहाल।
23. तन-मन रहेगा स्वस्थ अपना, योग से पूरा होगा हर सपना।
24. योग का महत्व जानें और इसे खुले मन से अपनाकर जीवन को सफल बनाएं।
25. योग दिवस के अवसर पर अपने अंतर्मन से नकारात्मकताओं का वहिष्कार करें।
