लाइफस्टाइल

Tanning problem in winter सर्दी में लें आराम से धूप का मजा, टैनिंग हटाने के ये हैं उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 09:40 PM IST

सर्दियों में धूप सभी को अच्छी लगती है लेकिन कई लोग स्किन टैंनिग की डर से धूप का मजा नहीं ले पाते है। हालांकि रसोई में मौजूद हल्दी, बेसन और नींबू जैसी चीजों से टैंनिग से छुटकारा पाया जा सकता है।

Image

एलोवेरा जेल, हल्दी और चंदन का उपयोग दिलाएगा निजात

KEY HIGHLIGHTS
  • धूप के असर से काली पङ जाती है स्किन
  • आसान घरेलू उपायों से टैंनिग से मिल सकता छुटकारा
  • एलोवेरा जेल टैंनिग दूर करने में मददगार

Tanning problem in winter सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप सभी को अच्छी लगती है, लेकिन टैनिंग की डर अक्सर लोग ज्यादा देर धूप का मजा लेने से घबराते हैं। इस समय में भले ही धूप बहुत कङी नहीं होती है लेकिन लंबे समय तक बगैर हाथ पैर ढके धूप में रहने से टैनिंग के साथ-साथ स्किन के रफ होने का खतरा रहता है। टैनिंग का अर्थ है धूप के प्रभाव से त्‍वचा का काला पड़ जाना। लेकिन घबराएं नहीं कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से त्वचा के कालेपन को हटाया जा सकता है। तो इस विंटर में आराम से लें गुनगुनी धूप का मजा.....

एलोवेरा से दूर करें टैनिंग

एलोवेरा की मदद से स्किन से टैनिंग हटाई जा सकती है। एलोवेरा के ताजे जेल को हाथ-पैर, गर्दन और चेहरे पर लगाएं। इससे त्‍वचा की रंगत हल्‍की होगी। हालांकि‍ इस उपाय का असर आपको तुरंत देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन धीरे-धीरे कालापन कम होने लगेगा।

कोकोआ बटर

कोकोआ बटर की मदद से टैन हुई स्किन से राहत संभव है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। साथ ही एंटीऑक्‍सीडेंट्स और फ्लेवोनॉयड्स भी मौजूद होते हैं। कोकोआ बटर की मदद से त्‍वचा में झुर्रि‍यां, एक्‍ने और दाग-धब्‍बों की समस्‍या भी दूर होती है। कोकोआ बटर को कोकोनट मिल्क के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और चैन हुई त्‍वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद पानी से त्‍वचा को धो लें।

चंदन और हल्‍दी

सर्द‍ियों में धूप से काली पङी त्‍वचा की पुरानी रंगत पाने के लिए हल्दी और चंदन का उपयोग करें। चंदन पाउडर को हल्‍दी के साथ मिलाएं। उसमें थोड़ा सी मलाई या कच्‍चा दूध डालें। पेस्‍ट को त्‍वचा पर लगा लें। चंदन में कूलिंग प्रॉपर्टी होती है। धूप से झुलसी त्‍वचा को राहत देने के लिए यह एक कारगर उपाय है। वहीं हल्‍दी में टैनिंग दूर करने के गुण होते हैं। हल्‍दी और चंदन के पैक को चेहरे, हाथ-पैर और शरीर के अन्‍य अंगों में भी लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article