लाइफस्टाइल

WEF की बैठक में छाया भारतीय स्वाद, देसी पकवानों ने जीता दिल, विदेशी मेहमान हुए फैन

Traditional Indian Food: स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक सिर्फ वैश्विक नीतियों की चर्चा का मंच ही नहीं होती है। हाल के वर्षों में इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय पकवानों की बढ़ती मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस बार भी भारतीय स्वाद WEF की बैठक में छा गया और देसी पकवानों ने सभी का दिल जीता है।

Traditional Indian Food

WEF की बैठक में छाया भारतीय स्वाद

Davos Indian Dishes: विश्व आर्थिक मंच (WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान बर्फ से ढके स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में भारतीय स्वाद की भी खास मौजूदगी देखने को मिली। दुनिया भर से आए राष्ट्राध्यक्षों, उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और विचारकों के बीच भारतीय खाने का स्वाद एक अलग ही पहचान बना रहा है। वैश्विक नेता एवं प्रतिनिधि मसाला चाय, समोसे, पकौड़े, पराठे और खिचड़ी का स्वाद लेने के लिए रुकते नजर आए। भारतीय व्यंजनों में बिरयानी और विभिन्न प्रकार की मसालेदार सब्जियां भी शामिल थीं जिन्हें चखने के लिए बड़ी संख्या में भारतीयों के साथ विदेशी नागरिक भी जुटे।

टाटा समूह ने कांग्रेस सेंटर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर अपने लाउंज के पास- चाय सेंट्रल नाम से एक चाय स्टॉल लगाया, जहां राहगीरों को चाय परोसी गई। इसके पास ही एचसीएल टेक ने भी चाय और कॉफी का स्टॉल लगाया।

मुख्य सड़क प्रोमेनेड के दूसरे छोर पर 'अक्षय पात्र' ने मुफ्त में गर्म खिचड़ी वितरित की, जिसे लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे थे।

पहली बार एक भारतीय फूड ट्रक- कुमार इंडियन फूड भी प्रोमेनेड पर लगाया गया, जहां समोसे, पकौड़े, चावल, रोटियां और शाकाहारी तथा मांसाहारी करी बेची गईं। इस फूड ट्रक पर चीनी, स्विस और अन्य व्यंजन बेचने वाले आसपास के ट्रकों की तुलना में अधिक ग्राहक देखे गए।

भारतीय मंडप के भीतर कई केंद्रीय मंत्रालयों और 10 भारतीय राज्यों के स्टॉल लगे थे और वहां पर गर्म भारतीय भोजन और पेय परोसे जा रहे थे। यहां पर समोसे, टिक्का, चाय, कॉफी, चावल, रोटियां, पराठे, करी और बिरयानी मिल रही थी।

ये जानना बेहद जरूरी है कि भारतीय खाने की एक बड़ी खासियत यह भी है कि यहां शाकाहारी विकल्पों की भरमार है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब प्लांट-बेस्ड डाइट को बढ़ावा मिल रहा है, और भारतीय भोजन इस ट्रेंड में बिल्कुल फिट बैठता है। पनीर की डिशेज, दाल, सब्जियां, छोले, राजमा, इडली, डोसा जैसे व्यंजन विदेशी मेहमानों के लिए ना सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि हल्के और हेल्दी विकल्प भी साबित होते हैं।

भारतीय कंपनियों के अन्य लाउंज में भी इसी तरह भारतीय खानपान की व्यवस्था की गई, जिससे डब्ल्यूईएफ के दौरान भारत की सांस्कृतिक और पाक उपस्थिति प्रमुख रूप से उभरकर सामने आई। बता दें कि स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की सालाना बैठक राजनीति, अर्थव्यवस्था और वैश्विक नीतियों की चर्चा का मंच तो होती है। लेकिन, अब यह अलग-अलग देशों की संस्कृति, पहचान और सॉफ्ट पावर दिखाने का भी बड़ा अवसर बन चुकी है।

(इनपुट: IANS)

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

प्रभात शर्मा
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article