लाइफस्टाइल

Indian Army Day 2023 Date: 15 जनवरी को ही क्यों होता है भारतीय सेना दिवस, क्या है इतिहास?

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 13, 2023, 08:33 PM IST

Indian Army Day 2023 Date in India: भारतीय सेना के सम्मान और शौर्य को नमन करते हुए हर साल 15 जनवरी को पूरा देश भारतीय सेना दिवस को मनाता है हालांकि इस निर्धारित दिन पर सेना दिवस मनाने के पीछे एक दिलचस्प इतिहास भी है, जिसकी वजह से बीते 75 साल से इसी दिन इंडियन आर्मी डे मनाया जाता रहा है।

Image

Indian Army Day 2023 Date: 15 जनवरी को ही क्यों होता है भारतीय सेना दिवस, क्या है इतिहास?

Indian Army Day 2023 Date in India: भारत में हर साल की तरह इस बार भी15 जनवरी 2023 को 75वां भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day 2023) मनाया जाएगा। यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बहुत गर्व का विषय है, क्योंकि हम इस मौके पर अपने देश के बहादुरों को सम्मान देते हैं और उनके बलिदानों के लिए उन्हें सलाम करते हैं, जो हर दिन देश के लिए अपना बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय सेना दिवस हमारे देश के सशस्त्र बलों में प्रत्येक सैनिक को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

हर साल, यह देश भर के सभी सेना कमांड कार्यालयों और नई दिल्ली में मुख्यालय में मनाया जाता है। हालांकि, कोविड-19 महामारी के चलते और ओमिक्रोन वेरिएंट को देखते हुए साल 2022 में समारोह के उत्सव को सीमित रखा गया था।

भारतीय सेना दिवस 2023: इतिहास और महत्व (Indian Army Day History and Significance)

ब्रिटिश शासन के तहत 1 अप्रैल 1895 को आधिकारिक तौर पर भारतीय सेना की स्थापना की गई थी, सेना का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा थे, जिन्हें 15 जनवरी 1949 को इस पद पर नियुक्त किया गया था। तब से, 15 जनवरी भारत के इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण दिन बन गया है क्योंकि यह पहली बार था जब किसी भारतीय सैनिक ने देश की सशस्त्र सेना की कमान संभाली थी।

भारतीय सेना दिवस ना केवल हमारे बहादुर सैनिकों का उत्सव है, बल्कि ब्रिटिश शासन से भारत में सत्ता के हस्तांतरण का भी उत्सव है। यही कारण है कि हर साल यह सभी सेना कमान मुख्यालयों में बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाया भी जाता है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article