देश

भारत की महिला बटालियन दिखाएगी दुनिया भर में अपनी ताकत, UN शांति मिशन के लिए तैनाती; PM मोदी ने जताई खुशी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 6, 2023, 08:22 PM IST

Indian Army Women Peacekeeper: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस फैसले पर भारतीय सेना की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि यह देखकर गर्व होता है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी खुशी की बात है।

Image

भारतीय सेना की महिला यूनिट

Photo : Twitter

Indian Army Women Peacekeeper: भारतीय सेना ने यूएन मिशन के लिए महिला शांतिरक्षकों की अबतक की सबसे बड़ी टुकड़ी की तैनाती को हरी झंडी दिखा दी है। सेना के इस फैसले से पीएम मोदी भी खुश दिख रहे हैं। उन्होंने इसे गर्व की बात कहा है।

कहां हुई तैनाती

भारतीय सेना ने सूडान के शत्रुतापूर्ण अबेई क्षेत्र में महिला शांति सैनिकों की अपनी पलटन तैनात की है। यह पलटन संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल (UNISFA) का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र मिशन में अब तक महिला शांति सैनिकों की यह भारत की सबसे बड़ी टुकड़ी है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। सेना की ओर से कहा गया है- "भारतीय सेना ने यूएनआईएसएफए के अबेई में संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति सैनिकों की अपनी सबसे बड़ी टुकड़ी तैनात की है। टीम संयुक्त राष्ट्र के ध्वज के तहत अत्यधिक परिचालन और चुनौतीपूर्ण इलाके की स्थितियों में से एक में महिलाओं और बच्चों को राहत और सहायता प्रदान करेगी।"

ये है जिम्मेदारी

इस भारतीय दल में दो अधिकारी और 25 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं। यह एक एंगेजमेंट पलटन का हिस्सा होगा और कम्युनिटी आउटरीच में विशेषज्ञ की भूमिका निभाएगा। संयुक्त राष्ट्र की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय सेना की महिला टुकड़ी व्यापक सुरक्षा संबंधी कार्य भी करेगी।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना की इस फैसले के लिए जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा- "यह देखकर गर्व होता है। संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में भारत की सक्रिय भागीदारी की परंपरा रही है। हमारी नारी शक्ति की भागीदारी और भी खुशी की बात है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज