Raw Milk for face: स्किन पर निखार पाने के लिए हम में से कई तरह तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बेहतर रिजल्ट नहीं मिलता है। ऐसे में कच्चा दूध आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकता है। जी हां, कच्चे दूध के इस्तेमाल से आपकी स्किन न सिर्फ मॉइस्चराइज होती है, बल्कि इससे स्किन की रंगत भी बेहतर हो सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना 1 चम्मच कच्चा दूध चेहरे पर लगाते हैं, तो यह आपके चेहरे को खिला-खिला और खूबसूरत बना सकती है। आइए जानते हैं चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के फायदे और इस्तेमाल का क्या है तरीका?
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के क्या हैं फायदे?
स्किन पर आता है कसाव
चेहरे पर अगर आप नियमित रूप से कच्चा दूध लगाते हैं, तो इससे आपकी स्किन पर कसाव आता है। दरअसल, कच्चा दूध प्रोटीन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो आपकी स्किन के सेल्स में कसाव आता है ऐसे में अगर आप स्किन से फाइन-लाइंस और झुर्रियों को दूर करना चाहते हैं तो कच्चा दूध चेहरे पर जरूर लगाएं।
स्किन को करे मॉइस्चराइज
सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी से बचने के लिए आप चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। कच्चा दूध लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है। दरअसल, दूध में फैट की प्रचुरता होती है, जो स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मददगार हो सकता है।
स्किन की रंगत करे बेहतर
कच्चा दूध आपकी स्किन की रंगत को बेहतर करने में असरदार है। दरअसल, इसमें लैक्टिक एसिड का अच्छा सोर्स होता है, जो स्किन पर निखार लाने में प्रभावी है। इसके साथ ही कच्चे दूध का यह गुण स्किन पर कसाव लाने में मददगार है।
टैनिंग से छुटकारा
धूप की किरणों की वजह से होने वाली टैनिंग की \परेशानी को कम करने के लिए नियमित रूप से स्किन पर कच्चा दूध लगाएं। इसमें टैनिंग को कम करने का गुण होता है, जो स्किन की रंगत को निखारता है।
चेहरे पर कैसे लगाएं कच्चा दूध?
चेहरे पर कच्चा दूध लगाने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच कच्चा दूध लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 2 मिनट तक मसाज करें। इसके बाद इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन की रंगत बेहतर हो सकती है। साथ ही आपके चेहरे को काफी फायदा पहुंच सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।
