लाइफस्टाइल

Coconut Milk for Skin: जवां स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं नारियल का दूध, जानें तरीका और अन्य फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 10:40 PM IST

Coconut Milk for Skin: नारियल का दूध एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। रोजाना चेहरे पर नारियल का दूध लगाने से झुर्रियां, पिंपल्स, एक्ने जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं स्किन पर नारियल का दूध लगाने के क्या हैं फायदे?

Image

स्किन के लिए नारियल के दूध के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • स्किन से झुर्रियां कम करे नारियल का दूध
  • नारियल का दूध स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है
  • नारियल का दूध चेहरे पर लगाने से स्किन पर चमक आ सकती है

Coconut Milk for Skin: नारियल का दूध स्किन के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। यह कैलोरी और वसा से भरपूर होता है, जो एजिंग की समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही इसका प्रयोग करने से आपकी स्किन को भरपूर रूप से पोषण प्रदान होता है। नियमित रूप से नारियल के दूध को चेहरे पर लगाने से आप स्किन से एजिंग, पिंपल्स, एक्ने, डार्क सर्कल जैसी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में स्किन के लिए नारियल का दूध के फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं स्किन के लिए नारियल के दूध के फायदे और कैसे करें इस्तेमाल?

स्किन के लिए नारियल के दूध के फायदे

नारियल का दूध आपकी स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है। इसके अलावा इससे स्किन को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं -

स्किन हो सकता है मॉइस्चराइज

सर्दियों में ड्राई स्किन की परेशानी को दूर करने के लिए नारियल का दूध स्किन के लिए फायदेमंद है। यह आपकी स्किन को मॉइस्चराइज कर सकता है। यह स्किन को पोषण प्रदान कर सकता है। नियमित रूप से स्किन केयर रुटीन में नारियल के दूध को शामिल करने से स्किन का रूखापन, जलन और खुजली की परेशानी को कम की जा सकती है।

मेकअप रिमूवर की तरह करे काम

नारियल का दूध आपकी स्किन के लिए एक सर्वोत्तम प्राकृतिक मॉइस्चराइजर हो सकता है। इसका इस्तेमाल आप एक सस्ते और बेहतर मेकअप रिमूवर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने चेहरे पर नारियल का दूध लगाकर कुछ समय के लिए मसाज की जरूरत है। इसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा। साथ ही आपकी स्किन हाइड्रेट हो सकती है।

एजिंग की समस्याएं करे दूर

नारियल का दूध चेहरे पर लगाने से स्किन की झुर्रियां कम हो सकती हैं। यह आपकी स्किन की लोच को सुधार कर सकता है। साथ ही झुर्रियों को कम करने में भी मददगार हो सकता है। अगर आप यंग और चमकदार स्किन चाहते हैं तो नारियल का दूध चेहरे पर जरूर लगाएं।

स्किन पर कैसे लगाएं नारियल का दूध?

स्किन पर नारियल का दूध लगाने के लिए 2 चम्मच नारियल का दूध लें। इसमें आधा चम्मच गुलाबजल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट और चमकदार हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article