लाइफस्टाइल

Fashion Tips: अपने चेहरे के अनुसार लगाएं बिंदी, नहीं तो लगेगा श्रृंगार अधूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 09:38 PM IST

एक स्त्री को सजने का काफी शौक होता है। त्योहारों में तो वो सिर से लेकर पांव तक सजती है। लेकिन उनके चेहरे पर रौनक तब आती है जब वो बिंदिया लगाती हैं। बिंदिया स्त्री का एक ऐसा गहना है जिसको लगाने से उनके चेहरे का नूर दोगुना हो जाता है।

Image

अपने चेहरे के अनुसार लगाएं बिंदी

KEY HIGHLIGHTS
  • बिंदिया लगाने का तरीका
  • चेहरे के लिए चुने सही बिंदी
  • चेहरे की रौनक है बिंदिया

Fashion Tips: बिंदी लगाना हर लड़की और स्त्री को पसंद होता है। इसे लगाने से उनके चेहरे पर चार चांद लग जाते हैं। इसको लेकर तो कई सारे गाने भी बने हैं। लेकिन आज हम आपको ये बताएंगे कि, बिंदिया को किस तरह लगाना चाहिए और कौन सी आपके चेहरे पर सूट करेगी। क्योंकि जबतक वो आपके चेहरे के हिसाब से नहीं होगी तब तक वो जचेगी नहीं।

जानिए सही बिंदी कौन सी है

गोल चेहरे के लिए बिंदी

अगर आपके चेहरे की बनावट गोल है तो आपके ऊपर लंबी बिंदी काफी सूट करेगी। क्योंकि इससे आपके चेहरे का कट आउट अच्छा दिखाई देगा। लेकिन ये बिंदी आपको छोटी लगानी होगी।

ओवल शेप चेहरे पर बिंदी

आपके फेस की शेप अगर ओवल है तो आप लंबी बिंदी लगा सकते हैं। इससे आपका फेस कट और अच्छा लगेगा। इसमें आप नग वाला डिजाइन ले सकते हैं या फिर मल्टी कलर भी चूज कर सकते हैं।

हार्ट शेप चेहरे के लिए बिंदी

बहुत कम लोग होते हैं जिनका चेहरा हार्ट शेप का होता है अगर आपका फेस हार्ट शेप है तो आप बॉर्डर वाली बड़ी बिंदी यानि एक कलर में लेकिन साइड बॉर्डर के साथ आती है वैसी बिंदी लगा सकते हैं। जैसे कि, अकसर दीपिका पादुकोण लगाए हुए नजर आती हैं।

स्कॉएर शेप चेहरे के लिए बिंदी

अगर आपका फेस कट स्कॉएर शेप का है तो आपको एक ऐसी बिंदी लगानी चाहिए। जिसमें कर्व हो क्योंकि वो आपके चेहरे के कट को छूपाएगी।

लंबे चेहरे के लिए बिंदी

आपका फेस लंबा है तो आप यू शेप की बिंदी ट्राई कर सकते हैं। क्योंकि ये आपके फेस की रौनक को बढ़ाएगी। जिससे आप और ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इसमें जोड़ने के लिए आप एक छोटी बिंदी को भी लगा सकते हैं। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएंगे।

अगर आप चाहे तो लिक्विड बिंदी भी ट्राई कर सकते हैं जिसको आप किसी भी शेप का बनाकर लगा सकते हैं। वो भी काफी अच्छी लगती हैं। लेकिन जो इसमें बताई गई हैं एक बार इन्हें लगाकर जरूर ट्राई करें शायद आपको अच्छी लग जाए। जिसके बाद आप इन टिप्स को दोबारा जरूर ट्राई करें और अपने फ्रेंड्स को भी बताएं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article