बदलते मौसम में स्किन को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। अगर समय समय पर स्किन की देखभाल न की जाए तो चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और चेहरे का नूर कम होने लगता है। वहीं स्किन की सही देखभाल न करने से उम्र से पहले चेहरे पर रिंकल्स आने लगते हैं। ऐसे में स्किन केयर के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से भी स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे घरेलू पेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नहाने से 10 मिनट पहले अगर आप चेहरे पर लगा लें तो स्किन ग्लो करने लगेगी।
नहाने से पहले त्वचा पर क्या लगाएं
बेसन और दूध
नहाने से पहले चेहरे पर बेसन और दूध लगाने से स्किन ग्लो करती है। इसके लिए 2 चम्मच बेसन में एक चम्मच दूध मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। जब नहाने जाएं तो इसे हल्के हाथों से मलते हुए साफ करें। इससे चेहरे से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे।
ओट्स और दही
स्किन के लिए ओट्स और दही का फेस पैक बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इसमें दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को गर्दन, चेहरे पर लगाएं। फिर इसे नहाते वक्त धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगे और स्किन मुलायम बनेगी।
टमाटर
स्किन के लिए टमाटर भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए इसकी प्यूरी तैयार कर लें और फिर इसे चेहरे पर अच्छी तरह अप्लाई करें। टमाटर के इस पेसट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर टमाटर स्किन को ग्लोइंग बनाता है। साथ ही चेहरे से एक्सेस ऑयल को कम करता है।
