Right Way To Apply Shampoo: हेयर वॉश के लिए हम सभी लोग शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। कोई सा शैंपू मिलते ही हम लोग बालों में शैंपू करने लगते हैं। लेकिन क्या आपको बालों में शैंपू इस्तेमाल करने का सही तरीका मालूम है। अगर नहीं तो हेयर एक्सपर्ट बालों में शैंपू लगाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं। बालों में सही तरीके से शैंपू करने से बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है। पेमस हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब (Hair Expert Jawed habib) ने बालों में शैंपू करने का सही तरीका बताया है।
क्या है सही तरीका | How To Use Shampoo
जावेद हबीब ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बालों में डायरेक्ट शैंपू लगाने से मना किया है। जावेद हबीब का कहना है कि इससे बालों को नुकसा पहुंचता है। इसके बदले आपको पहले शैंपू में पानी मिक्स करना चाहिए। ऐसा करने से शैंपू में मौजूद केमिकल्स डायल्यूट हो जाते हैं और आपके बालों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।जावेद हबीब ने यह भी बताया है कि बालों को शैंपू से वॉश करने से पहले तेल जरूर लगाएं। इसका एक फायदा ये है कि कुछ हार्ड केमिकल, तेल की वजह से माइल्ड हो जाएंगे। जिससे बालों को नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके साथ ही तेल की वजह से बाल मॉइश्चराइज भी रहेंगे।
डैंड्रफ की समस्या से परेशान लोगों के लिए जावेद हबीब एक खास टिप्स बता रहे हैं। हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब ने कहा है कि डैंड्रफ ज्यादा होने पर सादा तेल लगाने की जगह तेल में सिरका मिक्स करें और इसे बालों पर अप्लाई करें। ये सिरका सेब का सिरका हो तो और भी बेहतर। लेकिन ऐसा तेल हफ्ते में सिर्फ एक ही बार इस्तेमाल करें।
