लाइफस्टाइल

Potato For Skin Care: चेहरे पर लौट आएगा खोया निखार, बस करके देखें आलू का इस्तेमाल, जानें यूज का सही तरीका

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 3, 2025, 12:12 PM IST

Potato For Skin Care: स्किन की देखभाल के लिए लोग तमाम तरह के नु्स्खे अपनाते हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू का इस्तेमाल कर स्किन को आप चमकदार बना सकते हैं। यहां जानें इस्तेमाल का सही तरीका।

Image

Potato For Skin Care

Potato For Skin Care: किसी भी खाने का स्वाद दोगुना करने के लिए ज्यादातर घरों में आलू का इस्तेमाल किया जाता है। आलू का सेवन बच्चे हो या फिर बूढ़े सभी लोग बड़े शौक से करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आलू स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आलू चेहरे को चमकाने में बेहद कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद एंजाइम्स, विटामिन C और स्टार्च स्किन को ग्लोइंग, साफ और फ्रेश बनाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आलू किस तरह स्किन को ग्लोइंग बनाता है।

आलू का जूस

इसके लिए सबसे पहले एक आलू को कद्दूकस करके निचोड़ लें। फिर इसके जूस को रुई की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे टैनिंग की समस्या दूर होगी।

कद्दूकस किया आलू

चेहरे की झाइयों और दाग-धब्बे को दूर करने के लिए आलू के फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 छोटा आलू को कद्दूकस कर ले, फिर इसमें 1 चम्मच नींबू का रस और थोड़े से गुलाब जल को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे और गर्दन के हिस्सों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद इसे धो लें। हफ्ते में दो बार इस पैक को इस्तेमाल करने से पिंपल मार्क्स, झाइयां और सन टैन की समस्या दूर हो जाएगी।

आलू स्लाइस

चेहरे को चमकाने के लिए आप आलू के स्लाइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कच्चे आलू के पतले स्लाइस काट लें और 10-15 मिनट आंखों पर रखें। इससे सूजन कम होगा और साथ ही काले घेरे भी कम होंगे।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article