लाइफस्टाइल

उम्र से पहले सफेद हो गए हैं बाल, तो नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, जड़ से काले और घने हो जाएंगे बाल

गलत खान-पान की वजह से इन दिनों ज्यादातर लोगों के बाल उम्र से पहले सफेद हो गए हैं। इससे ज्यादातर लोग परेशान हैं। ऐसे में इन घरेलू नुस्खे की मदद से आप बालों को सफेद होने से जल्दी बचा सकते हैं।

Image

How to use Coconut oil to dye hair

बालों का सफेद होना इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। उम्र से पहले बालों का सफेद होना काफी चिंता वाली बात होती है। समय से पहले बालों के सफेद होने का मुख्य कारण खराब खान-पान है। बालों को काला करने के लिए कई लोग हेयर कलर और डाई का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों को खराब कर देते हैं। जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और साथ ही ज्यादा संख्या में बाल पकने लगते हैं। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से आप बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप बालों को सफेद होने से बचा सकते हैं।

बालों को काला करने के लिए नेचुरल हेयर कलर

बालों को नेचुरल तरीके से काला करने के लिए आप घर पर ही हेयर कलर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको अदरक, मेथी, प्याज के छिलके , बादाम की जरूरत होगी।

ऐसे तैयार करें हेयर कलर

इसके लिए मिक्सी के जार में 3-4 टुकड़े अदरक के, 2 चम्मच मेथी, 2 प्याज के छिलके और 4 बादाम को लेकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद इस पाउडर को तब तक भूने जब तक ये काला ना हो जाए। अब इस पाउडर को कांच के जार में निकाल लें। फिर इसमें नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे सफेद बालों पर अच्छे से लगाएं। इसे अप्लाई करने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें और 2 घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से आपको जल्द ही रिजल्ट मिलेगा।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article