How to support working Wife: आज के टाइम में शादी के लिए लड़कों की पहली पसंद कामकाजी महिलाएं हैं। कई सर्वे बताते हैं कि लड़के चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी नौकरी वाला हो। लेकिन अकसर देखने को मिलता है कि शादी के बाद यही लोग वर्किंग वाइफ के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पाते। ऐसे लोगों को बता दें कि वर्किंग वाइफ का सपोर्ट ना सिर्फ पति की जिम्मेदारी है बल्कि इससे आप अपने रिश्तों में और मिठास घोल सकते हैं। वर्किंग वाइफ का सपोर्ट करने के लिए छोटे-छोटे कदम और संवेदनशीलता बहुत मायने रखती है। आइए कुछ आसान और प्रभावी तरीकों पर नजर डालें:
1. प्रोत्साहित करें: सबसे पहले तो आपकी पत्नी जहां भी और जैसा भी काम कर रही है, उसे मोटिवेट जरूर करे। उनकी छोटी-बड़ी उपलब्धियों पर मनोबल बढ़ाएं। उनकी तारीफ करें और उनकी सफलता को सेलिब्रेट करें। यह उन्हें आत्मविश्वास देता है।
2. घर के काम बांट लें: वर्किंग वाइफ के साथ घर के कामों का बंटवारा करना बहुत जरूरी है। क्योंकि अगर आप नौकरी कर रहे हैं हो तो वो भी कर रही हैं। ऐसे में आपसी सहमति और उपलब्धता के हिसाब से घर के सारे काम बराबर बांट लें।
3. इमोशनल सपोर्ट दें: वर्किंग वाइफ को अक्सर ऑफिस और घर की दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। तनाव के पलों में साथ दें। जितना हो सके उन्हें रिलैक्स फील कराएं।
4. समय का सम्मान करें: वर्किंग वाइफ व्यस्तता को समझें और उनके लिए समय निकालें। इसके साथ ही उनके ऑफिस के डेडलाइन या मीटिंग्स का भी सम्मान करें।
5. पैसों की बात ना करें: अगर आपकी पत्नी वर्किंग है और उनकी सैलरी कम है तो इस बात को लेकर उन्हें बार-बार ना टोकें। आप उन्हें प्रोत्साहित करें कि वह मेहनत करें और ईमानदारी से अपना काम करते रहें।
दरअसल वर्किंग वाइफ का सपोर्ट करना शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाना है। ऐसा कर आप ना सिर्फ अपना पति होना का कर्तव्य निभाते हैं, आप वाइफ के साथ अपने संबंधों को और भी ज्यादा मधुर बनाते हैं। छोटी-छोटी बातों में आपका समर्थन आपके लाइफ पार्टनर की पेशेवर जिंदगी को भी आसान बना देंगे।
