लाइफस्टाइल

हफ्ते भर में बालों का झड़ना होगा कम, बस अपनाकर देखें ये 5 टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 28, 2025, 12:44 PM IST

How to Stop Hairfall: बरसात के मौसम में बालों का झड़ना काफी बढ़ जाता है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी हेयरफॉल की समस्या से परेशान हैं तो यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर बालों का झड़ना कम कर सकते हैं।

Image

हेयर फॉल को कम करने के आसान उपाय (Image: istock)

How to Stop Hairfall: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ये समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा बढ़ जाती है। दरअसल बारिश के मौसम में नमी बढ़ जाती है जिससे स्कैल्प में डैंड्रफ, फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। कई बार लोगों को ये लगता है कि बालों का झड़ना एक आम समस्या है और इसे नज़रअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अगर समय रहते बालों की देखभाल न की जाए तो ये गंजेपन का भी कारण बनते हैं। ऐसे में यहां हम आपको बताएंगे कि आप बालों का झड़ना किस तरह कम कर सकते हैं।

हेयर फॉल को कम करने के आसान उपाय

तेल की मालिश

नारियल, बादाम या जैतून (ऑलिव) के तेल को हल्का गर्म करके स्कैल्प पर धीरे-धीरे मालिश करें। मालिश से बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल मजबूत होते हैं। आप इसे रात भर लगा रहने दें या धोने से 1-2 घंटे पहले भी लगा सकते हैं।

आंवला

आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। आप आंवले के पाउडर को पानी, दही या नारियल तेल में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं और इसे बालों पर लगा सकते हैं। लगभग 30 मिनट बाद इसे धो लें।

मेथी

मेथी के दाने रातभर पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर पेस्ट बना लें और इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30-45 मिनट तक लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें। मेथी बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत बनाती है।

प्याज का रस

इसके लिए प्याज का रस निकालकर उसे सीधे स्कैल्प पर लगाएं। प्याज में मौजूद सल्फर बालों के विकास को बढ़ाता है और बालों का झड़ना कम करता है। इसे 20-30 मिनट तक रहने दें और फिर शैम्पू से धो लें।

एलोवेरा

एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प और बालों पर लगाएं। एलोवेरा बालों को नमी देता है और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है, जिससे बालों का झड़ना कम हो सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article